1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. SIR प्रक्रिया में कटा पूर्व सांसद का नाम, तरुण मंडल का नाम डिलीशन लिस्ट में शामिल

SIR प्रक्रिया में कटा पूर्व सांसद का नाम, तरुण मंडल का नाम डिलीशन लिस्ट में शामिल

 Reported By: Onkar Sarkar, Edited By: Malaika Imam
 Published : Mar 29, 2026 12:51 pm IST,  Updated : Mar 29, 2026 01:01 pm IST

जयनगर लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद डॉ. तरुण मंडल का नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है। अब उनका नाम 'एक्सक्लूजन' लिस्ट में है।

पूर्व सांसद डॉ. तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा- India TV Hindi
पूर्व सांसद डॉ. तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा Image Source : REPORTER INPUT

पश्चिम बंगाल की राजनीतिक गलियारों से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दक्षिण 24 परगना के जयनगर लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद डॉ. तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है। लेकिन तरुण का नाम 'एक्सक्लूजन' लिस्ट (मतदाता सूची से बाहर किए गए नामों की सूची) में है। शुक्रवार को जारी हुई नई 'एक्सक्लूजन'  लिस्ट में उनका नाम शामिल होने से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, डॉ. तरुण मंडल दक्षिण हावड़ा विधानसभा क्षेत्र के निवासी हैं। उनका नाम इस निर्वाचन क्षेत्र के बूथ नंबर 279 में पंजीकृत था। हालांकि, हालिया अपडेट के बाद उनका नाम मतदाता सूची से काट दिया गया है।

दिलचस्प बात यह है कि उनकी पत्नी, महुआ मंडल का नाम भी विचाराधीन था। लेकिन शुक्रवार को जारी लिस्ट में महुआ को वैलिड वोटर माना गया है। हालांकि, पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम हटा दिया गया है।

2009 में जयनगर से जीते थे

2009 में, सोशल यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) यानी SUCI (C)  के तरुण मंडल ने कांग्रेस-तृणमूल गठबंधन के सपोर्ट से साउथ 24 परगना के जयनगर लोकसभा क्षेत्र से जीत हासिल की थी। उस समय पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन की लहर चल रही थी और वामपंथी मोर्चे के खिलाफ व्यापक असंतोष था। डॉ. मंडल ने इस चुनाव में तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस गठबंधन के समर्थन से जीत हासिल की थी। उन्होंने रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (RSP) के दिग्गज नेता निमई बर्मन को भारी मतों से हराकर इस सीट पर वाम मोर्चे के दशकों पुराने दबदबे को खत्म कर दिया था।

TMC और BJP के बीच मुकाबला

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान की तारीखें 23 अप्रैल और 29 अप्रैल तय की गई हैं, जबकि वोटों की गिनती 4 मई को होगी। राज्य की सभी 294 सीटों पर होने वाला यह मुकाबला मुख्य रूप से सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच सीधा 'पावर गेम' माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी सरकार के 15 साल के कार्यकाल के बाद चौथे कार्यकाल के लिए मैदान में हैं, वहीं बीजेपी शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में "सोनार बांग्ला" के नारे के साथ सत्ता परिवर्तन की पुरजोर कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़ें-

तमिलनाडु चुनाव: AIADMK ने 17 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट की जारी, वलारमति और गोकुला इंदिरा मैदान में

'राहुल' निकला अब्दुल, शादी का झांसा देकर युवती से एक साल तक की दरिंदगी, अब पहुंचा जेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।