1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. 'भारत बंद का व्यापार पर नहीं होगा असर, देशभर में खुले रहेंगे बाजार', जानिए किस सांसद ने कही ये बात-VIDEO

'भारत बंद का व्यापार पर नहीं होगा असर, देशभर में खुले रहेंगे बाजार', जानिए किस सांसद ने कही ये बात-VIDEO

भारत बंद को लेकर कई यूनियन ने पूरी तैयारी कर ली है। बुधवार को भारत बंद रखने का ऐलान किया गया है। ऐसे में दिल्ली से एक सांसद और व्यापारी संगठन के नेता ने कहा कि भारत बंद का व्यापार पर कोई असर नहीं होगा।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : PTI सांकेतिक तस्वीर

देशभर के कुछ ट्रेड यूनियनों ने बुधवार (9 जुलाई) को भारत बंद का आह्वान किया है। दिल्ली के सांसद एवं व्यापारी संगठन से जुड़े एक नेता ने कहा कि भारत बंद का व्यापार पर कोई असर नहीं होगा। दिल्ली सहित देशभर में व्यापार सामान्य रूप से होगा, बाजार खुले रहेंगे। 

पूरी तरह से खुले रहेंगे व्यापारिक संगठन

भारत बंद की प्रभावशीलता व्यापार एवं बाजारों पर नहीं होगी। दिल्ली सहित देशभर में सभी बाजार और व्यापारिक प्रतिष्ठान बुधवार को पूरी तरीके से खुले रहेंगे। ये बात चांदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने कही है।

भारत बंद का नहीं दिखेगा प्रभाव- सांसद खंडेलवाल 

सांसद एवं कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि इस तरह के बंद का समर्थन न तो दिल्ली अथवा देश के व्यापारियों ने किया है और न ही देश के आम लोगों ने किया है। बुधवार को देशभर के बाजारों में व्यापार पहले की भांति सामान्य रूप से चलता रहेगा और इस बंद के आह्वान का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

अपनी जिम्मेदारी को निभाता रहेगा व्यापारी समाज

इसके साथ ही सांसद खंडेलवाल ने कहा की व्यापार और अर्थव्यवस्था को किसी भी प्रकार की बाधा से मुक्त रखना आवश्यक है। व्यापारी समाज इस दिशा में अपनी जिम्मेदारी को निभाता रहेगा।

सरकार की इन नीतियों के खिलाफ है भारत बंद

बता दें कि बुधवार (9 जुलाई) को 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने केंद्र सरकार की मजदूर-विरोधी, किसान-विरोधी और कॉर्पोरेट समर्थक नीतियों के खिलाफ भारत बंद का ऐलान किया है। इसमें 25 करोड़ से अधिक कर्मचारियों और मजदूरों के शामिल होने की संभावना है।