1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के नरेला में 10 साल के बच्चे की हत्या, पिता पर हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली के नरेला में 10 साल के बच्चे की हत्या, पिता पर हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली के नरेला में एक 10 साल के मासूम बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुरुआत जांच में पाया कि बच्चे की हत्या गला घोंटकर की गई होगी। बता दें कि इस हत्या का आरोप बच्चे के पिता पर लगा है।

Narela 10 year old child murdered father accused of murder police engaged in investigation- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK.COM प्रतीकात्मक तस्वीर

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली घटना देखने को मिली है। यहां एक 10 वर्षी मासूम बच्चे की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली। बच्चे के गले पर गहरे चोट के निशान हैं। पुलिस के मुताबिक, बच्चे की मां कोमल ने पुलिस को बताया कि उसके पति नरेंद्र के साथ उसका विवाद चल रहा है, इस कारण वह अपने दोनों बच्चों के साथ पति से अलग रह रही है। उनका छोटा बेटा जिस उम्र 10 साल है, वह मंगलवार को स्कूल गया था, लेकिन देर शाम तक वह घर वापस नहीं लौटा। बाद में उसके पति नरेंद्र ने कोमल को फोन करके बताया कि उसने ही अपने बेटे की हत्या कर दी है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और कई पहलुओं से इसकी जांच कर रही है।

पिता पर बेटे की हत्या का आरोप

दरअसल पूरा मामला उत्तरी दिल्ली के नरेला इलाके का है। पुलिस के मुताबिक, यहां एक पिता ने कथित तौर पर अपने ही 10 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी। नरेला पुलिस स्टेशन में एक बच्चे के शव की बरामदगी की सूचना मिली थी, जिसके गले पर चोट के निशान थे। पुलिस के मुताबिक, घरेलू कलह की वजह से 10 वर्षीय लड़के की मां कोमल अपने बच्चों के साथ अपने पति से अलग रह रही थी। वह दोनों बच्चों के साथ ओम विहार कॉलोनी में रहती थी। पुलिस जांच में लड़के की गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे लगता है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई होगी।

आरोपी फरार

नरेला पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि फिलहाल आरोपी फरार है और उसे जल्द से जल्द पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। बता दें कि फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है। बता दें कि इस तरह की यह कोई इकलौती या पहली घटना नहीं है। पहले भी ऐसी कई घटनाएं देखने को मिल चुकी हैं।