1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. BMW Case: नवजोत के शव को पत्नी ने किया Final Good Bye, अंतिम बार चेहरे को छूने के लिए बढ़ाया हाथ, सभी के निकले आंसू

BMW Case: नवजोत के शव को पत्नी ने किया Final Good Bye, अंतिम बार चेहरे को छूने के लिए बढ़ाया हाथ, सभी के निकले आंसू

बीएमड्ब्लयू कार ने बाइक में टक्कर मार दी थी। इस दौरान नवजोत सिंह की मौके पर मौत हो गई। पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल पत्नी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घायल पत्नी ने मृतक पति के किए अंतिम दर्शन- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT घायल पत्नी ने मृतक पति के किए अंतिम दर्शन

दिल्ली के धौलाकुआं में बीएमडब्ल्यू दुर्घटना में मारे गए नवजोत सिंह की पत्नी संदीप ने 48 घंटे बाद उन्हें अंतिम विदाई दी। नवजोत के शव को पोस्टमार्टम के बाद वेंकटेश्वर अस्पताल में ले जाया गया, जहां नवजोत के शव को उनकी पत्नी को दिखाया गया। 

वहां मौजूद सभी के निकलने लगे आंसू

एक-दूसरे के बगल में रखे दो स्ट्रेचर पर संदीप अपने पति के बेजान चेहरे को छूने के लिए आगे बढ़ीं, जबकि रिश्तेदार अपनी आंसुओं को रोकने की कोशिश कर रहे थे।

जापान और चाइना के एंबेसी के रिप्रजेंटेटिव अंतिम संस्कार में

नवजोत का बेरी वाला बाग शमशान घाट में नवजोत का अंतिम संस्कार हो रहा है। परिवार के सदस्य मौजूद हैं। साथ ही नवजोत के अंतिम संस्कार में जापान, साउथ कोरिया और चाइना एंबेसी के रिप्रजेंटेटिव भी मौजूद हैं। नवजोत वित्त मंत्रालय की तरफ से चाइना, साउथ कोरिया और जापान के बाइलिटरल हेड थे। 

पेशे से टीचर हैं घायल पत्नी

रविवार दोपहर दिल्ली छावनी मेट्रो स्टेशन के निकट एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे केंद्रीय वित्त मंत्रालय में उप सचिव नवजोत सिंह की मौत हो गई। उनकी पत्नी संदीप जो कि शिक्षिका हैं। वह गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं।

बीमडब्ल्यू कार ने बाइक को मारी टक्कर

उस सुबह, दंपति बंगला साहिब गुरुद्वारे गए और आरके पुरम स्थित कर्नाटक भवन में दोपहर का भोजन किया। वे हरि नगर स्थित अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी एक बीएमडब्ल्यू कार ने नियंत्रण खो दिया और उनकी बाइक को टक्कर मार दी। नवजोत के सिर और चेहरे पर चोटें आईं और पत्नी संदीप के कई फ्रैक्चर हो गए। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें:  दिल्ली: BMW कार की महिला ड्राइवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, टक्कर से वित्त मंत्रालय के अधिकारी की हुई थी मौत

BMW कांड: कैसे गई वित्त मंत्रालय के सीनियर अधिकारी की जान? अस्पताल ले जाने वाले वैन ड्राइवर का चौंकाने वाला खुलासा