1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के 3 मंजिला घर में भीषण आग, फायर ब्रिग्रेड ने समय रहते 8 लोगों को किया रेस्क्यू

दिल्ली: न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के 3 मंजिला घर में भीषण आग, फायर ब्रिग्रेड ने समय रहते 8 लोगों को किया रेस्क्यू

न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के तीन मंजिला घर में लगी आग से 8 लोगों को बचा लिया गया है। फायर ब्रिगेड की टीम ने 4 बच्चों और 4 वयस्कों को सुरक्षित घर से बाहर निकाल लिया है।

दिल्ली के न्यू...- India TV Hindi
Image Source : ANI दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के घर में आग लगने से हादसा हो गया।

New Friends Colony Fire: दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में एक घर में आग लगने का मामला सामने आया है। फायर ब्रिगेड की टीम को इसकी खबर आज (रविवार को) दोपहर 3:40 बजे मिली थी। इसके बाद दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फिर, दमकलकर्मियों ने घर में रह रहे परिवार को निकालने की कोशिश शुरू की। इस आग में जलकर घर में पले दो पिल्लों की मौत हो गई है।

फायर ब्रिगेड ने 8 लोगों को आग से किया रेस्क्यू

दिल्ली पुलिस ने बताया कि न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के घर में लगी आग से 8 लोगों को बचा लिया गया है। घर में रहने वाले परिवार के बाकी लोग सुरक्षित हैं। उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है। ये आग 3 मंजिला मकान में आग लगी थी। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। समय रहते सभी घर वालों को रेस्क्यू कर लिया गया।

आग के कारण धुएं से भर गई थी बिल्डिंग

स्टेशन ऑफिसर फूल सिंह मीना ने बताया, 'हमें दोपहर 3:38 बजे सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे इमारत धुएं से भरी हुई थी। कुछ लोग उसके अंदर फंस गए थे; हमने 8 लोगों को बचाया है। इसमें 4 बच्चे और 4 वयस्क हैं। उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हमने सीढ़ी का प्रयोग किया। उन्हें गंभीर चोटें नहीं आई थीं। उन्होंने अस्पताल जाने से इनकार कर दिया।'

2 पालतू पिल्लों की हो गई मौत

उन्होंने ये भी कहा कि 2 पिल्ले भी थे, लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आग घर के ऊपरी भूतल पर लगी थी। यह एक एसी यूनिट से शुरू हो गई थी और घरेलू सामानों तक फैल गई। आग को अब बुझा दिया गया है। बचाव अभियान पूरा हो गया है, आग बुझ गई है और सब कुछ नियंत्रण में है।

हाल ही में मालवीय नगर आग हादसे में गई थी 21 लोगों की जान

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों में दिल्ली में अग्निकांड की कई घटनाएं सामने आई हैं। इसमें प्रमुख बीते 3 जून को हुई मालवीय नगर के होटल फ्लोरिश स्टे की आग हादसे की घटना है, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना में कई विदेशी नागरिकों की जान भी चली गई थी। इस घटना में 26 से ज्यादा लोग घायल भी हो गए थे।

आग से बचने के लिए खिड़की से कूद गए थे कई लोग

पुलिस इस मामले में होटल के मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार कर चुकी है। लवकेश बजाज, फिलहाल पुलिस की हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है। होटल फ्लोरिश स्टे में लगी आग से बचने के लिए कई लोग होटल की खिड़कियों से कूद गए। इसकी वजह से भी कुछ लोगों की जान चली गई।

ये भी पढ़ें- अग्निकांड के बाद मालवीय नगर से करावल नगर तक अवैध निर्माण पर एक्शन, जानें दिल्ली में कहां-कहां चला बुलडोजर