1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने 15 फरवरी तक सरकारी दफ्तरों की बदल दी टाइमिंग, बताई ये वजह...जानें

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने 15 फरवरी तक सरकारी दफ्तरों की बदल दी टाइमिंग, बताई ये वजह...जानें

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वायु प्रदूषण के कारण 15 नवंबर से दिल्ली सरकार के कर्मचारियों के लिए काम के घंटों में बदलाव की घोषणा की।

दिल्ली में बदली सरकारी दफ्तरों की टाइमिंग- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO (ANI) दिल्ली में बदली सरकारी दफ्तरों की टाइमिंग

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को शहर में बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर 15 नवंबर से 15 फरवरी तक दिल्ली सरकार और एमसीडी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने सरकारी कार्यालयों की टाइमिंग बदल दी है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, दिल्ली सरकार के कार्यालय अब सुबह 10 बजे से शाम 6.30 बजे तक और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के कार्यालय सुबह 8.30 बजे से शाम 5 बजे तक काम करेंगे।

बता दें कि, वर्तमान में, दिल्ली सरकार के कार्यालयों में लोग सुबह 9.30 बजे से शाम 6 बजे तक और एमसीडी कार्यालय सुबह 9 बजे से शाम 5.30 बजे तक काम करते हैं। दफ्तरों की टाइमिंग बदलने को लेकर जारी बयान में कहा गया है कि चूंकि वर्तमान में दोनों समय-सारिणी के बीच केवल 30 मिनट का अंतर है, इसलिए शहर में सुबह और शाम दोनों समय भारी यातायात जाम रहता है, जिससे शहर का वायु प्रदूषण बढ़ जाता है, इस वजह से समय में बदलाव किया गया है।

सीएम रेखा गुप्ता ने कही ये बात...

मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्णय का उद्देश्य न केवल यातायात दबाव को विभाजित करना है, बल्कि नागरिकों को बेहतर वायु गुणवत्ता प्रदान करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यह व्यवस्था सर्दियों के पूरे मौसम में सख्ती से लागू की जाए और ट्रैफिक व प्रदूषण के स्तर की निरंतर निगरानी रखी जाए। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि यह कदम प्रदूषण घटाने में मदद करेगा और दिल्ली के नागरिकों को राहत प्रदान करेगा। बता दें कि दिल्ली की सरकार ने हाल ही में पर्यावरण विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिकों और अधिकारियों के साथ प्रदूषण की स्थिति को लेकर बैठक की थी।  
 

ये भी पढ़ें:
Explainer: आसमान में क्यों हो गया ट्रैफिक जाम, फ्लाइट्स को कैसे करते हैं कंट्रोल? क्या है ATC सिस्टम.. जानें
'दिल्ली में प्रदूषण से OPD में आई मरीजों की बाढ़', डॉक्टरों ने बताया किन लोगों को ज्यादा खतरा