1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Delhi Firing: सिंगर गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी, जानें क्या कहा

Delhi Firing: सिंगर गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी, जानें क्या कहा

दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में 24HS FITNESS DELHI जिम पर फायरिंग की गई है और इसकी जिम्मेदारी लॉरेन्स बिश्नोई ग्रुप से जुड़े अनिल पंडित ने ली है। ये जिम सिंगर गुरु रंधावा की है। जानें अनिल पंडित ने क्या कहा है?

सिंगर गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग- India TV Hindi
Image Source : REPORTER सिंगर गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग

सिंगर गुरु रंधावा के दिल्ली के पश्चिमी विहार स्थित जिम पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है। इस फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेन्स बिश्नोई गैंग ने ली है। गैंग से जुड़े अनिल पंडित ने दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में 24HS FITNESS DELHI जिम पर फायरिंग करने का दावा करते हुए ऑडियो नोट और फेसबुक पर धमकी दी है। धमकी भरे पोस्ट में उसने कहा है कि कि ये जिम सिंगर गुरु रंधावा की जिम है और वह एक एक्टर का करीबी हो रहा था। पुलिस की तरफ से अभी डिटेल्स शेयर नही की गई है। गैंगस्टर का दावा है गुरु रंधावा की जिम पर फायरिंग की है।

पुलिस ने क्या कहा

DCP आउटर की तरफ से कहा गया है कि 11/06/26 की सुबह, पश्चिम विहार ईस्ट पुलिस स्टेशन को दिल्ली के पश्चिम विहार में पुष्कर एन्क्लेव स्थित "24 Hs फिटनेस" जिम में फायरिंग की घटना के बारे में एक PCR कॉल मिली। शुरुआती जांच में यह पुष्टि हुई है कि बाइक पर सवार दो अज्ञात लोगों ने, जिन्होंने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे, जिम के शीशे पर कुछ राउंड फायरिंग की। इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है। स्थानीय और ज़िला पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है और उचित कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है। आरोपियों की पहचान करने, उनका पता लगाने और उन्हें जल्द से जल्द पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं।

गैंगस्टर ने क्या किया दावा

अभी तक आउटर दिल्ली पुलिस की जानकारी में इस जिम का कनेक्शन गुरु रंधावा से डायरेक्ट नही आया है, गैंगस्टर ने दावा किया है कि जिम गुरु रंधावा की है। दिल्ली के पश्चिम विहार ने आज सुबह तड़के 24 HRS फिटनेस जिम पर बाइक पर सवार दो लड़कों ने फायरिंग की है। जिम के शीशे पर गोली लगी है, कोई घायल नहीं है। फायरिंग एरिया सीसीटीवी रेंज से अलग है, आगे के इलाकों में सीसीटीवी चेक किए जा रहे है। पुलिस के मुताबिक अभी तक गुरु रंधावा का इस जिम से कोई कनेक्शन सामने नही आया है। टैगोर गार्डन के रहने वाले एक शख्स की जिम है।

ये भी पढ़ें:
रॉन्ग साइड से आ रही कार ने ट्रैफिक हेड कांस्टेबल को मारी जोरदार टक्कर, CCTV फुटेज आया सामने
Video: हांसी में एक्सराइज करवाने के दौरान जिम संचालक को 5 सेंकेंड में मारी 10 गोलियां, मौके पर तोड़ा दम