A
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. लू और भीषण गर्मी से मिलने वाली है राहत, एक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ, बस 3 दिन बाद Good News, होगी झमाझम बारिश

लू और भीषण गर्मी से मिलने वाली है राहत, एक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ, बस 3 दिन बाद Good News, होगी झमाझम बारिश

Heavy Rainfall: भीषण गर्मी और लू से हर कोई परेशान है। इस बीच, मौसम विभाग ने Good News दी है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है। तीन दिन बाद जमकर बारिश होने का अलर्ट है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : PTI सांकेतिक तस्वीर

Heavy Rainfall: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। दिन के समय भयंकर लू (Heatwave) चल रही है। रातें भी काफी गर्म हो रही हैं। सफदरजंग वेधशाला में दिल्ली का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक है। इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गुड न्यूज दी है। 

गरज के साथ होगी बारिश 

मौसम विभाग ने बताया कि 3 दिन बाद यानी 29 मई से दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। आईएमडी ने गरज के साथ बारिश और आंधी का अनुमान जताया है। आईएमडी ने कहा, कि पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण क्षेत्र में 29 मई से लू की स्थिति में राहत मिलने की संभावना है। 

बुधवार के लिए येलो अलर्ट

आईएमडी ने बुधवार के लिए लू को लेकर 'येलो अलर्ट' जारी किया है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है। मंगलवार को आयानगर में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोधी रोड में 43.8 डिग्री सेल्सियस और पालम में 44 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। 

यूपी में बांदा रहा फिर सबसे गर्म

वहीं, उत्तर प्रदेश में बांदा जिला मंगलवार को सबसे गर्म रहा। जहां अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी लखनऊ में मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28. 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

झांसी में 45.5 डिग्री सेल्सियस तापमान

विभाग के मुताबिक, उरई में अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस, झांसी में 45.5 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज में 45.4 डिग्री सेल्सियस, आगरा में 45.3 डिग्री सेल्सियस और हमीरपुर में 45.2 डिग्री सेल्सियस रहा। 

यूपी के कई हिस्सों में लू चलने की संभावना

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में दिन के समय में लू से लेकर भीषण लू चलने की प्रबल आशंका है। उसने कहा कि राज्य के कुछ इलाकों में रातें भी बेहद गर्म रहने का अनुमान है। 

ये भी पढ़ें: 

उत्तर प्रदेश में कब रहेगी बकरीद की छुट्टी? योगी सरकार ने दूर की कनफ्यूजन, अवकाश को लेकर जारी किया आदेश

VIDEO: नहीं हुई जनसुनवाई तो जहर खाकर मर गया बुजुर्ग, जमीन पर तड़पता देख महिला तहसीलदार बोलीं- यह सिर्फ नौटंकी