1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश में कब रहेगी बकरीद की छुट्टी? योगी सरकार ने दूर की कनफ्यूजन, अवकाश को लेकर जारी किया आदेश

उत्तर प्रदेश में कब रहेगी बकरीद की छुट्टी? योगी सरकार ने दूर की कनफ्यूजन, अवकाश को लेकर जारी किया आदेश

 Reported By: Ruchi Kumar, Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : May 26, 2026 07:44 pm IST,  Updated : May 26, 2026 08:02 pm IST

उत्तर प्रदेश में बकरीद की छुट्टी को लेकर सरकारी आदेश जारी किया गया है। इसमें बताया गया कि मुस्लिम त्योहार बकरीद के छुट्टी को लेकर बदलाव किया गया है।

सीएम योगी- India TV Hindi
सीएम योगी Image Source : PTI AND REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बता दिया कि बकरीद के त्योहार को लेकर कब छुट्टी होने वाली है। योगी सरकार ने एक आदेश जारी करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश में बकरीद की छुट्टी 28 मई (गुरुवार) को होगी। पहले ये अवकाश 27 मई को घोषित किया गया था।

छुट्टी में किया गया बदलाव

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी किए गए पत्र में कहा गया कि ईद-उल-अजहा (बकरीद) के सार्वजनिक छुट्टी की तारीख में बदलाव किया गया है। सामान्य प्रशासन अनुभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि पहले 27 मई (बुधवार) को बकरीद का सार्वजनिक छुट्टी घोषित की गई थी। लेकिन चांद दिखने की स्थिति को देखते हुए अब छुट्टी 28 मई (गुरुवार) को रहेगी।

छुट्टी को एक दिन आगे बढ़ाया गया

सरकार की ओर से जारी इस अधिसूचना में बताया गया है कि साल 2026 की सार्वजनिक छुट्टियों की सूची में बकरीद की छुट्टी पहले 27 मई को निर्धारित था। हालांकि, इस्लामी कैलेंडर और चांद के आधार पर बकरीद के त्योहार की संभावित तारीख बदलने के कारण सरकार ने छुट्टी को एक दिन आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।

पूरे प्रदेश में रहेगी सार्वजनिक छुट्टी

योगी सरकार ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि अब 28 मई 2026 (गुरुवार) को ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर पूरे प्रदेश में सार्वजनिक छु्ट्टी रहेगी। इसके साथ ही 17 नवंबर 2025 को जारी पूर्व आदेश में आवश्यक संशोधन भी कर दिया गया है। बता दें कि यह आदेश उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग द्वारा जारी किया गया है।

कुर्बानी का त्योहार है बकरीद

बकरीद के त्योहार को लेकर मुस्लिम समुदाय में अभी से खुशी का माहौल है। बकरीद का त्योहार इस्लामिक कैलेंडर के अंतिम महीने ज़िलहिज्जा (Dhul Hijjah) की 10वीं तारीख को मनाया जाता है। यह त्योहार हज यात्रा के दौरान आता है। इसे कुर्बानी के पर्व के रूप में जाना जाता है।

ये भी पढ़ें: 

'महिलाओं के खाते में हर महीने ₹3000, बंगाल में सिर्फ 5 रुपये में मिलेगा मछली-चावल का भोजन, CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान

जिमखाना क्लब: दिल्ली हाई कोर्ट को केंद्र सरकार का आश्वासन, कहा- 5 जून को नहीं होगा कोई जबरन कब्जा, जानिए पूरा मामला

 
 
 
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।