A
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. RBI से रिटायर्ड बुजुर्ग की घर में घुसकर हत्या, पहली मंजिल पर मिला शव

RBI से रिटायर्ड बुजुर्ग की घर में घुसकर हत्या, पहली मंजिल पर मिला शव

दिल्ली के मंदिर मार्ग थाना क्षेत्र में स्थित अंध महाविद्यालय के पास एक रिटायर्ड आरबीआई कर्मचारी की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है।

मृतक माधो राम- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT मृतक माधो राम

देश की राजधानी दिल्ली के मंदिर मार्ग थाना इलाके में रविवार शाम एक बुजुर्ग की हत्या से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 63 वर्षीय माधो राम के रूप में हुई है, जो भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से बतौर MTS रिटायर्ड थे।

पुलिस के मुताबिक, रविवार शाम करीब 05:36 बजे पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली कि अंध महाविद्यालय के पास एक व्यक्ति को चाकू मारा गया है। सूचना मिलते ही मंदिर मार्ग थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

अकेले पाकर किया हमला

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वारदात शाम करीब 4 बजे के आस-पास हुई। उस समय माधो राम अपने घर की पहली मंजिल पर स्थित कमरे में अकेले थे। हमलावरों ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए और मौके से फरार हो गए।

घायल बुजुर्ग को तुरंत लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित

वारदात की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस की क्राइम और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है और वहां से सबूत इकट्ठा किए हैं।

पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

कमरे के अंदर मिला विवाहिता का शव

एक अन्य खबर में, दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके की नई बस्ती में 19 वर्षीय नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर मिला। कमरे की जांच के दौरान महिला के गले पर निशान पाए गए, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है और हत्या की आशंका जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें-

4 साल की मासूम से दरिंदगी के बाद कर दी थी हत्या, इनामी दरिंदा एनकाउंटर में हुआ ढेर

मुंबई में धार्मिक कार्यक्रम में था पति, पीछे से नाबालिग सौतेले बेटे संग फरार हो गई दूसरी पत्नी