1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 4 साल की मासूम से दरिंदगी के बाद कर दी थी हत्या, इनामी दरिंदा एनकाउंटर में हुआ ढेर

4 साल की मासूम से दरिंदगी के बाद कर दी थी हत्या, इनामी दरिंदा एनकाउंटर में हुआ ढेर

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Apr 19, 2026 10:50 pm IST,  Updated : Apr 19, 2026 10:57 pm IST

4 साल की मासूम के साथ रेप और उसकी बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी जसीम उर्फ छोटू को गाजियाबाद पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान मार गिराया।

आरोपी एनकाउंटर में मारा गया।- India TV Hindi
आरोपी एनकाउंटर में मारा गया। Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र में एक 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या करने वाले अपराधी जसीम उर्फ छोटू को स्वाट टीम ने एक मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया है। मारे गए बदमाश पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

बीती 11 अप्रैल को आरोपी जसीम उर्फ छोटू ने रिश्तों को कलंकित करते हुए अपने ही सगे साले की 4 साल की बेटी को टॉफी दिलाने के बहाने अगवा किया था। आरोपी उसे अपने कमरे पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। मासूम के शव को छिपाने के लिए उसने शालीमार गार्डन क्षेत्र में एक पार्क के पास खड़ी कार के नीचे फेंक दिया था। सीसीटीवी फुटेज में भी आरोपी बच्ची को ले जाते हुए कैद हुआ था।

आरोपी के दो अन्य साथी हुए फरार

19 अप्रैल को स्वाट टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि जसीम अपने साथियों के साथ टीला मोड़ क्षेत्र में बाइक पर देखा गया है। बंथला नहर कट पर जब पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध बाइक को रोकने का इशारा किया, तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा गोलियां चलाईं, जिसमें मुख्य आरोपी जसीम उर्फ छोटू घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी के दो अन्य साथी मौके से फरार होने में सफल रहे, जिनकी तलाश में पुलिस कॉम्बिंग कर रही है। इस मुठभेड़ में पुलिस ने भी बहादुरी का परिचय दिया। बदमाशों की फायरिंग में हेड कांस्टेबल अमित और इकबाल घायल हुए हैं, जबकि कांस्टेबल मोहित शर्मा की बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगने से उनकी जान बाल-बाल बची।

पुलिस ने मौके से अवैध असलहा और चोरी की बाइक बरामद की है। मृतक अपराधी जसीम मुजफ्फरनगर का रहने वाला था और पहले भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुका था। गाजियाबाद पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी कर रही है।

(रिपोर्ट- जुबैर अख्तर)

ये भी पढ़ें-

टैक्सी चालक को मारकर जंगल में फेंका, मरा समझ छोड़ गए, दो दिन बाद मिला जिंदा; 2 अरेस्ट

मऊ के एक होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, 8 महीने पहले छोड़ा था पति का घर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।