1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. गुरुग्राम के खेड़की दौला में कैब को टक्कर मारने वाला थार चालक गिरफ्तार, दिल्ली का रहने वाला है आरोपी

गुरुग्राम के खेड़की दौला में कैब को टक्कर मारने वाला थार चालक गिरफ्तार, दिल्ली का रहने वाला है आरोपी

कैब में टक्कर मारने के मामले में गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में आरोपी थार गाड़ी के चालक गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मनजीत रावत निवासी भरथल, दिल्ली के रूप में हुई है।

कैब में टक्कर मारने वाला थार चालक मनजीत रावत गिरफ्तार- India TV Hindi
Image Source : PEXELS कैब में टक्कर मारने वाला थार चालक मनजीत रावत गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो)

गुरुग्राम के खेड़की दौला थाना क्षेत्र में कैब को टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने थार चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ-साथ वारदात में इस्तेमाल की गई थार गाड़ी भी बरामद कर ली है। पुलिस के मुताबिक, 18 सितंबर 2026 को एक कैब चालक ने थाना खेड़की दौला में शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह टैक्सी चलाता है और 18 सितंबर को सती चौक के पास अचानक एक थार गाड़ी चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी कैब में टक्कर मार दी थी।

शिकायत के आधार पर थाना खेड़की दौला में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान थाना खेड़की दौला पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 20 सितंबर को आरोपी थार चालक को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 25 वर्षीय मनजीत रावत, निवासी भरथल, दिल्ली के रूप में हुई है।

शराब के नशे में दोस्तों से हुई थी मारपीट

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपनी थार गाड़ी में गांव के कुछ अन्य साथियों के साथ सोहना जा रहा था। इसी दौरान सभी ने शराब का सेवन किया। शराब पीने के बाद गाड़ी चलाने को लेकर आरोपी और उसके साथियों के बीच कहासुनी हो गई और आपस में मारपीट भी हुई। इसके बाद आरोपी के दोस्त एक कैब बुक करके वहां से जाने लगे। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान आरोपी ने अपनी थार से उस कैब में टक्कर मार दी। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वारदात में इस्तेमाल की गई थार गाड़ी बरामद कर ली है। मामले में पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।

गौरतलब है कि 18 सितंबर को गुरुग्राम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करते हुए बताया था कि वह टैक्सी चलाता है और  सती चौक के पास अचानक से एक थार गाड़ी चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी। इस शिकायत पर थाना खेड़की दौला, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत शिकायत दर्ज किया था। पूरा मामला सेक्टर-89 का बताया गया था। यहां नशे में धुत युवकों ने कैब को अपना निशाना बनाया और थार से कैब में बार-बार टक्कर मारी। वहीं थार की टक्कर से कैब का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था

ये भी पढ़ें-

दिल्ली बच्ची के साथ दुकान में बंधक बनाकर यौन उत्पीड़न, आरोपी दर्जी को किया गया गिरफ्तार