1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली बच्ची के साथ दुकान में बंधक बनाकर यौन उत्पीड़न, आरोपी दर्जी को किया गया गिरफ्तार

दिल्ली बच्ची के साथ दुकान में बंधक बनाकर यौन उत्पीड़न, आरोपी दर्जी को किया गया गिरफ्तार

 Reported By: Abhay Parashar,  Written By: Subhash Kumar
 Published : Sep 21, 2026 02:48 pm IST,  Updated : Sep 21, 2026 02:48 pm IST

दिल्ली के सदर बाजार में एक बच्ची से यौन उत्पीड़न का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इस घटना का आरोप एक दर्जी पर लगा है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

Delhi sadar bazar rape case- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : ANI

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से मानवता को शर्मसार कर देने वाली वारदात हुई है। यहां एक छठी क्लास में पढ़ने वाली छात्रा के साथ अधेड़ उम्र के शख्स ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सामने आई जानकारी के अनुसार, बच्ची दुकान पर समान लेने गई थी। आरोपी ने उसे दुकान के अंदर बंधक बना लिया और उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, दिल्ली के सदर बाजार इलाके से बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई। 16 सितंबर की रात नाबालिग से यौन शोषण की PCR कॉल मिली। तुरंत ही सदर बाजार पुलिस स्टेशन की टीम और सदर बाजार व महिला पुलिस स्टेशन के ACP मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में सामने आया कि नाबालिग रात करीब 11 बजे स्टेशनरी का सामान खरीदने घर से निकली थी। आरोप है कि पड़ोस की दुकान में मौजूद टेलर ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुकान के अंदर बुलाया। इसके बाद आरोपी ने दुकान के अंदर उसे रोककर उसके साथ यौन अपराध की घटना को अंजाम दिया।

PTI के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी है कि आरोपी दर्जी नाबालिग बच्ची को बहला फुसलाकर अपनी दुकान में ले गया। यहां दर्जी ने बच्ची को बंधक बनाया और कथित तौर पर बच्ची का यौन उत्पीड़न किया। आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली के स्वरूप नगर में भी एक किशोरी के साथ गैंगरेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 72 घंटे में चार आरोपियों को पकड़ा था जिनमें से तीन नाबालिग थे।

न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

सदर बाजार से सामने आए इस पूरे मामले को लेकर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट महिला थाना में संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसकी पहचान मकसूद नाम के शख्स के तौर पर की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसी दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, मामले को पूरी संवेदनशीलता के साथ हैंडल किया गया है। नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट का महिला पुलिस स्टेशन महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध की किसी भी शिकायत पर तेजी से कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली के कालकाजी में प्रॉपर्टी डीलर बंटी घड़ियाल की पीट-पीटकर हत्या, बहन ने लगाए गंभीर आरोप

दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने पत्नी की हत्या के बाद की खुदकुशी, इलाके में मची सनसनी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।