1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. VIDEO: पहले बहस, फिर बदतमीजी... और हेड कांस्टेबल ने टैक्सी ड्राइवर की जमकर कर दी कुटाई

VIDEO: पहले बहस, फिर बदतमीजी... और हेड कांस्टेबल ने टैक्सी ड्राइवर की जमकर कर दी कुटाई

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस हेड कांस्टेबल का एक वीडियो सामने आया है। इसमें ट्रैफिक पुलिसकर्मी एक टैक्सी चालक को पीटता हुआ दिख रहा है।

टैक्सी ड्राइवर की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल- India TV Hindi
Image Source : REPORTER टैक्सी ड्राइवर की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सिपाही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ट्रैफिक पुलिसकर्मी एक टैक्सी चालक को पीटता हुआ दिख रहा है। इस घटना के बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है।

क्या है वायरल वीडियो में?

मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना 14 दिसंबर की शाम 3.0 बजे के आस-पास पहाड़गंज के पास हुई थी। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी एक टैक्सी चालक को पीट रहा है। यह पूरी घटना वहीं मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर ली।

चालान को लेकर शुरू हुई बहस

सूत्रों के मुताबिक,यह विवाद गाड़ी के चालान को लेकर शुरू हुआ था। कार चालक और ट्रैफिक पुलिसकर्मी के बीच चालान को लेकर तीखी बहस हुई। बहस बढ़ने के बाद ड्राइवर ने मौके से जाने की कोशिश की, जिससे दोनों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसके बाद, ड्राइवर की बदतमीजी की वजह से ट्रैफिक पुलिस हेड कांस्टेबल ने ड्राइवर की पिटाई कर दी, जिसका वीडियो वायरल हो गया। इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद पिटाई करता दिख रहा पुलिस हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें-

डिजिटल अरेस्ट हुई महिला ने गंवाए 2.05 करोड़ रुपये, मांग पूरी करने के लिए बेची प्रॉपर्टी, बैंक से भी लिए लोन

ड्यूटी जाने से मना करता था प्रेमी, चाकू गोदकर महिला चौकीदार की कर दी हत्या; फिर...