A
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में मोमोज वाले से हुआ युवक का विवाद, चाकू मारकर कर दी हत्या

दिल्ली में मोमोज वाले से हुआ युवक का विवाद, चाकू मारकर कर दी हत्या

दिल्ली के गाजीपुर इलाके में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। दरअसल युवक का एक मोमोज वाले से विवाद हुआ, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।

young man got into a fight with a momo vendor and was stabbed to death- India TV Hindi
Image Source : PTI प्रतीकात्मक तस्वीर

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक की हत्या कर दी गई है। पुलिस के मुताहिक, विकास 2-3 दिन पहले गाजीपुर इलाके में सलमान नाम के एक शख्स के पास मोमोज खाने गया था। उस दौरान विकास का सलमान से किसी बात पर झगड़ा हुआ था। बुधवार को विकास अपने कुछ साथियों के साथ सलमान को सबक सीखाने पहुंचा। वहीं उनका झगड़ा शुरू हो गया। इस दौरान सलमान और उसके साथियों ने विकास और उसके साथियों पर हमला कर दिया। इस हमले में विकास की मौत हो गई। पुलिस ने सलमान और दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किया गया एक युवक नाबालिग है।

गाजीपुर में चाकू मारकर युवक की हत्या

जानकारी के मुताबिक, सलमान मोमोज की दुकान लगाता है। इसी के दुकान पर विकास से दो दिन पहले झगड़ा हुआ था। बीती रात विकास अपने साथियों के साथ दुकान पर आ गया, जहां पर सलमान के साथी पहले से मौजूद थे। इसके बाद दोनों पक्षों में फिर से विवाद हुआ और सलमान ने विकास पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल विकास को उसके साथी लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को घटना की सूचना हॉस्पिटल से मिली जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की छानबीन में चार आरोपियों का नाम सामने आया है, जिसमें से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली में आम बात हो गई है चाकूबाजी

बता दें कि इससे पहले उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में विवाद के दौरान तीन लोगों को चाकू मारकर घायल कर देने के आरोप में 18 वर्षीय दो युवकों को गिरफ्तार किया गया था। यहां एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शास्त्री पार्क निवासी गौतम और हिदायतुल्ला नाम के आरोपियों को हत्या के प्रयास के एक मामले की जांच के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि 25 जुलाई को पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) पर शास्त्री पार्क चौक के पास चाकूबाजी के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और पाया कि घायलों को उनके दोस्त पहले ही जेपीसी अस्पताल ले जा चुके थे। घायलों की पहचान गणेश, विकास और गुलशन के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 20 वर्ष के आसपास है।