A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. 70वीं BPSC मुख्य परीक्षा की तारीख घोषित, 25 से 30 अप्रैल तक पटना में होगा एग्जाम

70वीं BPSC मुख्य परीक्षा की तारीख घोषित, 25 से 30 अप्रैल तक पटना में होगा एग्जाम

बिहार लोक सेवा आयोग ने 70वीं BPSC मुख्य परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। जानकारी दे दें कि 70वीं BPSC मुख्य परीक्षा 25 से 30 अप्रैल तक पटना में होगी।

70वीं BPSC मुख्य परीक्षा की तारीख घोषित- India TV Hindi
Image Source : FILE 70वीं BPSC मुख्य परीक्षा की तारीख घोषित

बिहार लोक सेवा आयोग ने 70वीं BPSC मुख्य परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। जानकारी दे दें कि 70वीं BPSC मुख्य परीक्षा 25 से 30 अप्रैल तक पटना में होगी। 70वीं BPSC मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी से शुरु होगी यानी उम्मीदवार इस तिथि से अप्लाई कर सकेंगे। इस संबंध में बिहार लोक सेवा आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है।

आयोग द्वारा एक्स पर किए पोस्ट के अनुसार, 70वीं BPSC मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 मार्च 2025 है। दूसरी भाषा में कहें तो योग्य उम्मीदवार 70वीं BPSC मुख्य परीक्षा के लिए 17 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

70वीं BPSC मुख्य परीक्षा को 25 अप्रैल की तारीख को छोड़कर बाकी सभी दिन एक ही पाली में आयोजि किया जाएगा। आप नीचे दी गई तालिक से समझ सकते हैं।

तारीख समय विषय
25 अप्रैल 2025 दोपहर 9.30 बजे से दोपहर 12.30 तक  सामान्य हिंदी
25 अप्रैल 2025 दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निबंध
26 अप्रैल 2025 सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सामान्य अध्ययन- प्रथम पत्र
28 अप्रैल 2025 सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सामान्य अध्ययन- द्वितीय पत्र
29 अप्रैल 2025 सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एकीकृत 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित एक ऐच्छिक विषय
29 अप्रैल 2025 दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक बाल विकास परियोजन पदाधिकारी से संबंधित एक ऐच्छिक विषय
30 अप्रैल 2025 सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी से संबंधित एक ऐच्छिक विषय

बता दें कि बीपीएससी 70वीं सीसीई की प्रारंभिक परीक्षा की फिर से कराने की मांग को लेकर छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का खान सर समर्थन कर रहे हैं। खान सर ने कहा कि बिहार सरकार को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार चाहती है कि सारी चीजें अपने हिसाब से चलें तो उन्हें तुरंत दोबारा परीक्षा का आदेश देना चाहिए। अन्यथा, वे (सरकार) नाराज उम्मीदवारों का गुस्सा झेल नहीं पाएंगे।

Latest Education News