A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. 12वीं के बाद आप इन डिप्लोमा कोर्सेज में आजमा सकते हैं अपना हाथ, मिलती है अच्छी-खासी सैलरी

12वीं के बाद आप इन डिप्लोमा कोर्सेज में आजमा सकते हैं अपना हाथ, मिलती है अच्छी-खासी सैलरी

जो भी छात्र 12वीं पास करने के बाद कोई डिग्री की जगह डिप्लोमा करना चाहते हैं और उसके जरिए अपना करियर सेट करना चाहते हैं, उनके लिए यह खबर बहुत ही काम की है। यहां हम आपको कुछ अच्छे डिप्लोमा कोर्सेस के बारे में बताने जा रहे हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK प्रतीकात्मक फोटो

हर वो छात्र जिसने बड़ी मेहनत के साथ अपनी पढ़ाई की है वो चाहता है कि वो कोई ऐसा कोर्स या डिग्री करें जिसे करने के बाद उसे कभी भी पैसों की दिक्कत न हो। उसे कोई ऐसी नौकरी मिल जाए जिसमें उसे अच्छी सैलरी मिले। उसमें भी कुछ छात्र ऐसे होते हैं जो डिग्री न करके डिप्लोमा करना पसंद करते हैं क्योंकि इसमें पैसा और समय, दोनों ही बचता है। आप भी अगर कोई डिप्लोमा कोर्स की तलाश में हैं और साथ में यह भी चाहते हैं कि उसे करने के बाद आपको अच्छी सैलरी मिल जाए तो फिर आप बहुत ही सही जगह पर आए हैं। इस खबर में हम आपको कुछ ऐसे डिप्लोमा कोर्स के बारे में बताने वाले हैं, जिसे करके आप करियर सेट कर सकते हैं।

वो डिप्लोमा कोर्सेज जो बना सकते हैं आपका करियर

1. Animation and Multimedia- यह डिप्लोमा कोर्स 1 साल का होता है और इसकी फीस की बात करें तो ये 10 हजार से 10 लाख के बीच होता है। वहीं शुरुआती सैलरी की बात करें तो सालाना 2-10 लाख तक हो सकती है।

2. Photography- आप इसमें भी अपना हाथ आजमा सकते हैं। 1 साल का डिप्लोमा कोर्स होता है और फीस 5 हजार से 5 लाख के बीच हो सकता है। वहीं इसकी शुरुआती सैलरी का बात करें तो सालाना 2 लाख से 5 लाख के बीच हो सकती है।

3. Diploma in IT- ये डिप्लोमा कोर्स भी 2 साल का ही होता है और इसमें आपको फीस 10 हजार से 50 हजार के बीच देनी पड़ सकती है। वहीं इसकी शुरुआती सैलरी 3 से 6 लाख सालाना हो सकती है।

4. Junior Basic Training- एक साल के इस डिप्लोमा कोर्स की फीस 7 हजार से 2 लाख होती है और शुरुआती दौर में इसकी सालाना सैलरी 2 से 15 लाख तक हो सकती है।

5. Acting & Anchoring- इसे करने के लिए डिप्लोमा कोर्स 6 महीने से लेकर 3 साल तक के होते हैं और शुरुआती सैलरी की बात करें तो सालाना 2 लाख से 5 लाख तक हो सकती है।

ये भी पढ़ें-

नीट के बिना कौन से मेडिकल कोर्सेज में बना सकते हैं शानदार करियर? देख लें लिस्ट

Latest Education News