1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नीट के बिना कौन से मेडिकल कोर्सेज में बना सकते हैं शानदार करियर? देख लें लिस्ट

नीट के बिना कौन से मेडिकल कोर्सेज में बना सकते हैं शानदार करियर? देख लें लिस्ट

 Published : Jun 16, 2025 05:59 pm IST,  Updated : Jun 16, 2025 06:01 pm IST

नीट के बिना किन कोर्सेज को करके मेडिकल फील्ड में शानदार करियर बनाया जा सकता है? आइए इस खबर के जरिए इस प्रश्न के उत्तर को जानते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

जो भी स्टूडेंट मेडिकल फील्ड में अपने करियर को बनाने के इच्छुक होते हैं उनमें से अधिकतर की पहली प्रायोरिटी एक MBBS या BDS डॉक्टर बनने की होती है। इसके लिए उनको NEET UG की परीक्षा पास करनी होती है। अगर आपने इस वर्ष नीट की परीक्षा दी थी और उसमें किसी कारणवश सफल नहीं हो पाए हैं तो परेशान नहीं हों, ऐसे में ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। मेडिकल फील्ड में करियर बनाने के लिए कई ऐसे कोर्स भी होते हैं जिनमें दाखिला लेने हेतु नीट की जरूरत नहीं होती है। लेकिन क्या आप इन कोर्सेज से भिज्ञ हैं? अगर नहीं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के माध्यम से हम ऐसे 9 कोर्सेज के बारे में जानेंगे, जिनको करने के लिए नीट पास होना आवश्यक नहीं है। 

बिना नीट यूजी के किए जाने वाले कोर्स 

नीचे दी गई सूची के माध्यम से आप बिना नीट यूजी के किए जाने वाले कोर्स को जान सकते हैं। 

  • बीएससी नर्सिंग 
  • फार्मेसी
  • बीएससी न्यूट्रिशन और डाइटिशियन/ह्यूमन न्यूट्रिशन/फूड टेक्नोलॉजी
  • फिजियोथेरेपी
  • बायोटेक्नोलॉजिस्ट
  • बायोमेडिकल इंजीनियर
  • माइक्रोबायोलॉजिस्ट
  • ऑक्युपेशनल थेरेपिस्ट
  • मनोविज्ञान
  • पैरामेडिकल कोर्स

बता दें कि नीट यूजी 2025 का रिजल्ट अभी बीत 14 जून को जारी किया गया है, जिसका आयोजन 4 मई को देशभर में विभिन्न शहरों के कई परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। अब कुछ दिनों में ही काउंसलिंग प्रक्रिया के भी शुरू होने की उम्मीद है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस वर्ष की परीक्षा में सफल नहीं हो पाए हैं और नीट के बिना होने वाले मेडिकल कोर्सेज की तलाश में हैं तो उनके लिए उक्त सूची काम आ सकती है।

ये भी पढ़ें- दवा की दुकान खोलना चाहते हैं तो कौन सा कोर्स करना जरूरी है? जान लें यहां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।