A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. आज यूपी के इस जिले में बंद रहेंगे सभी 12वीं कक्षा तक के स्कूल, यहां जानें कारण

आज यूपी के इस जिले में बंद रहेंगे सभी 12वीं कक्षा तक के स्कूल, यहां जानें कारण

आगरा में आज कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे। इसे लेकर जिलाधिकारी की ओर से आदेश भी जारी किया गया है।

School Closed- India TV Hindi
Image Source : FILE School Closed

मोहब्बत की निशानी कही जाने वाले ऐतिहासिक ताजमहल में आज अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेम्ड डेविड वेंस (जेडी वेंसी) का दौरा है। इस दौरान उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में आज कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। आज सुबह 9.15 मिनट पर जेडी वेंस अपनी पत्नी उषा वेंस और बच्चों के साथ एयरफोर्स टू विमान से जयपुर से आगरा पहुंचेंगे।

क्यों बंद रहेंगे स्कूल?

उनका विमान आगरा में एयरफोर्स स्टेशन पर उतरेगा, जहां यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की यात्रा के कारण आज अर्जुन नगर गेट से ईदगाह, प्रतापपुरा होते हुए मॉल रोड से शिल्पग्राम तक रोड बंद रहेगा। इसी कारण शिक्षा विभाग ने 12वीं तक सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को बंद रहने का आदेश दिया है।

आदेश में क्या कहा?

जिलाधिकारी ने आदेश में कहा कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति की यात्रा के दौरान निर्धारित रूट बंद रहेगा। इसी कारण आगरा शहर के सभी परिषदीय, आईसीएसई, सीबीएसई और अन्य बोर्डों के स्कूल में शैक्षिक गतिविधियां बंद रहेंगे। हालांकि स्कूलों के शिक्षक और स्टाफ स्कूलों में आकर विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा दे सकेंगे। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में सभी स्कूल पहले की तरह संचालित होंगे यानी यहां पढ़ाई होगी।

इतने बजे वापस जाएंगे अमेरिकी उपराष्ट्रपति

जानकारी के मुताबिक, एयरफोर्स स्टेशन पर ही 70 सदस्यीय टीम मयूर नृत्य से लेकर अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं जो अमेरिकी उपराष्ट्रपति के आने पर अपनी प्रस्तुति देंगे। मंगलवार को ही द बीस्ट समेत 18 अमेरिका की गाड़ियां पहुंच गई हैं। ताजमहल का दीदार करने के बाद जेडी वेंस दोपहर 12.30 तक रवाना हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें:

जम्मू कश्मीर में आज बंद रहेंगे सभी स्कूल, पहलगाम हमले को लेकर लिया गया फैसला
आकाश गर्ग ने यूपीएससी परिणाम में हासिल किया रैंक 5, कहा- 'मैं पढ़ाई के घंटों में नहीं, गुणवत्ता में यकीन करता हूं'

 

Latest Education News