A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. Azim Premji Scholarship 2025: आज खत्म हो रहे आवेदन, डायरेक्ट लिंक से जल्द कर दें अप्लाई

Azim Premji Scholarship 2025: आज खत्म हो रहे आवेदन, डायरेक्ट लिंक से जल्द कर दें अप्लाई

Azim Premji Scholarship 2025: अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज खत्म कर दी जाएगी। ऐसे में इच्छुक जल्द से जल्द इसके लिए आवेदन कर दें। इच्छुक आवेदन करने के लिए नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक का उपयोग कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो

Azim Premji Scholarship 2025: अगर आप भी अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति 2025 के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया आज यानी 30 सितंबर 2025 को अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की तरफ से बंद कर दी जाएगी। ऐसे में इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए जल्द से जल्द आवेदन कर दें। यह छात्रवृत्ति वंचित पृष्ठभूमि की छात्राओं को कॉलेज शिक्षा जारी रखने में सहायता करने के लिए दी जाती है। 

इसके तहत उन्हें उनके प्रथम स्नातक डिग्री या डिप्लोमा पाठ्यक्रम की पूरी अवधि के लिए 30,000 रुपये की वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। छात्रवृत्ति राशि पाठ्यक्रम की पूरी अवधि के दौरान सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जमा की जाएगी। 

आवेदन करने की योग्यता 

  • इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने वालों को किसी भी पात्र राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के सरकारी स्कूल या कॉलेज से नियमित छात्र के रूप में कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं दोनों उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • आवेदक ने भारत में कहीं भी किसी सरकारी या (विश्वसनीय और प्रामाणिक) निजी कॉलेज या विश्वविद्यालय में मान्यता प्राप्त स्नातक डिग्री या डिप्लोमा पाठ्यक्रम (2 से 5 वर्ष की अवधि) के प्रथम वर्ष (शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए) में नियमित छात्र के रूप में प्रवेश लिया हो।

कैसे करें आवेदन 

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबासइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • अब उम्मीदवार अपने आपको पहले रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें और सबमिट करें। 
  • फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक

ये भी पढ़ें- Azim Premji Scholarship 2025: आवेदन करने की क्या है एलिजिबिलिटी? जानें; ये रहा डायरेक्ट लिंक

 

Latest Education News