अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की तरफ से कल यानी 30 सितंबर 2025 को अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति 2025 के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को समाप्त कर दिया जाएगा। जो छात्राएं इस छात्रवृत्ति का लाभ उठाना चाहती हैं, वे अजीम प्रेमजी की आधिकारिक वेबसाइट azimpremjifoundation.org के माध्यम से इसके लिे आवेदन कर सकती हैं। अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति 2025 आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग (EWS) की पात्र छात्राओं को प्रदान की जा रही है जो सरकारी स्कूलों में पढ़ रही हैं।
यह छात्रवृत्ति वंचित पृष्ठभूमि की छात्राओं को कॉलेज शिक्षा जारी रखने में सहायता करने के लिए दी जाती है। इसके तहत उन्हें उनके प्रथम स्नातक डिग्री या डिप्लोमा पाठ्यक्रम की पूरी अवधि के लिए 30,000 रुपये की वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। छात्रवृत्ति राशि पाठ्यक्रम की पूरी अवधि के दौरान सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जमा की जाएगी।
क्या है एलिजिबिलिटी?
- इसके लिए आवेदन करने वाले आवेदक को किसी भी पात्र राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के सरकारी स्कूल या कॉलेज से नियमित छात्र के रूप में कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं दोनों उत्तीर्ण होना चाहिए।
- आवेदक ने भारत में कहीं भी किसी सरकारी या (विश्वसनीय और प्रामाणिक) निजी कॉलेज या विश्वविद्यालय में मान्यता प्राप्त स्नातक डिग्री या डिप्लोमा पाठ्यक्रम (2 से 5 वर्ष की अवधि) के प्रथम वर्ष (शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए) में नियमित छात्र के रूप में प्रवेश लिया हो।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट azimpremjifoundation.org पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा जहाँ उम्मीदवारों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।
- पंजीकरण पूरा होने के बाद, आवेदन पत्र भरें।
- इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अब सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आखिरी में आगे की ज़रूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
ये भी पढ़ें- Dussehra school holidays: इन राज्यों में इस तारीख तक बंद रहेंगे स्कूल, देख लें लिस्ट