1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. तिहाड़ में CJP नेताओं की पहली रात बेचैनी में गुजरी, जमीन पर दो कंबल बिछाकर सोए सौरव दास और आशुतोष रांका

तिहाड़ में CJP नेताओं की पहली रात बेचैनी में गुजरी, जमीन पर दो कंबल बिछाकर सोए सौरव दास और आशुतोष रांका

 Reported By: Abhay Parashar,  Written By: Malaika Imam
 Published : Oct 15, 2026 07:58 pm IST,  Updated : Oct 15, 2026 08:09 pm IST

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा गया है। जेल में दोनों की पहली रात बेचैनी में गुजरी। दोनों को जमीन पर दो कंबल बिछाकर सोना पड़ा।

Saurav Das Ashutosh Ranka- India TV Hindi
सौरव दास और आशुतोष रांका Image Source : FILE (PTI)

दिल्ली के जंतर-मंतर पर बिना इजाजत प्रदर्शन और पीस बॉन्ड के उल्लंघन के लिए 5 दिन के लिए जेल भेजे गए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सौरव दास और आशुतोष रांका को तिहाड़ जेल के अलग-अलग सेल में रखा गया है। जहां सौरव दास को जेल नंबर 2 में रखा गया, तो वहीं आशुतोष रांका को जेल नंबर 4 में। दोनों के बैरेक में कुछ सामान्य कैदी हैं। उन्हें जेल रूटीन को फॉलो करने के लिए कहा गया है।

सुरक्षा के मद्देनजर सेल के बाहर निगरानी

जेल सूत्रों की मानें तो दोनों की पहली रात बैचेनी में कटी। दोनों ठीक से सो नहीं पाए। साथी कैदियों के साथ बहुत ज्यादा बात भी नहीं की। खाने के लिए दोनों को दाल चावल दिए गए। वो भी ठीक से नहीं खाए जेल में लाए गए नए कैदियों के साथ अक्सर बदसलूकी की शिकायत मिलती है। ऐसे में दोनों के सेल के बाहर सुरक्षाकर्मियों को रखा गया था।

जेल सूत्रों के मुताबिक, CJP के दोनों नेताओं की तिहाड़ जेल में पहली रात काफी बेचैनी में गुजरी। दोनों को कोई VIP सुविधा या फिर किसी भी तरह की विशेष सुविधा नहीं दी गई है। उन्हें अन्य विचाराधीन कैदियों की तरह ही रखा गया है। भोजन में उन्हें सामान्य कैदियों की तरह केवल दाल, रोटी और सब्जी परोसी जा रही है। उनकी सेल में अखबार और टेलीविजन की सुविधा दी गई है, लेकिन सुरक्षा कारणों से आवाजाही बेहद सीमित है। वे केवल सुबह और शाम टहल सकते हैं, लेकिन वो भी पुलिसकर्मियों की निगरानी में।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद हुई कार्रवाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर पिछले कई दिनों में दिल्ली में प्रदर्शन किया जा रहा है। कभी तमाम विपक्षी दल तो कभी CJP प्रदर्शन कर रही है। लेकिन इस बार जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करना कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं, सौरव दास और आशुतोष रांका को भारी पड़ गया। उन्होंने 10 अक्टूबर के प्रदर्शन के दौरान प्रिवेंटिव अरेस्ट के बाद जो पीस बॉन्ड भरा था उसकी शर्तों के उल्लंघन और बिना अनुमति विरोध प्रदर्शन के मामले में स्पेशल एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। तिहाड़ में बंद दोनों को जेल में पहली रात जमीन पर सोकर गुजारनी पड़ी। उन्हें जमीन पर बिछाने के लिए 2 कंबल दिए गए थे।

ये भी पढ़ें-

'अभिजीत दिपके को कंट्रोल करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगे', दिल्ली पुलिस ने हाई कोर्ट को दिया भरोसा

नेहा बोरा के बयान पर भड़के बाबा बागेश्वर, कहा- "भारत कभी भी बांग्लादेश से प्रेरित नहीं हो सकता"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।