A
Hindi News एजुकेशन बैंक ऑफ इंडिया में इन पदों पर निकली भर्ती, जान लें सेलेक्शन प्रोसेस

बैंक ऑफ इंडिया में इन पदों पर निकली भर्ती, जान लें सेलेक्शन प्रोसेस

बैंक ऑफ इंडिया में ऑफिसर पद पर भर्ती निकली है। इस भर्ती अभियान के जरिए 100 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा। आइए इस खबर के जरिए इसके सिलेक्शन प्रोसेस को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi Image Source : FREEPIK सांकेतिक फोटो

बैंक ऑफ इंडिया ने ऑफिसर पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और  योग्य उम्मीदवार बैंक ऑफ़ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट bankofindia.bank.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। अब सवाल आता है कि इसका सेलेक्शन प्रोसेस क्या है? आइए इस खबर के माध्यम से इस सवाव के जवाब को जानते हैं।

बैंक ऑफ इंडिया भर्ती: कितने पदों को भरा जाएगा?

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए ऑर्गनाइज़ेशन में 115 पोस्ट भरी जाएंगी।

बैंक ऑफ इंडिया भर्ती: क्या है सेलेक्शन प्रोसेस?

सेलेक्शन ऑनलाइन टेस्ट और/या पर्सनल इंटरव्यू के ज़रिए होगा, यह एप्लीकेंट/एलिजिबल कैंडिडेट की संख्या पर निर्भर करेगा। रिटन टेस्ट 125 मार्क्स का होगा, जिसमें से 25 मार्क्स इंग्लिश लैंग्वेज के लिए और 100 मार्क्स पोस्ट से जुड़े प्रोफेशनल नॉलेज के लिए होंगे। एग्जाम का टाइम 100 मिनट का होगा।

इंग्लिश लैंग्वेज का टेस्ट क्वालिफाइंग नेचर का होगा, यानी मेरिट लिस्ट बनाते समय इंग्लिश लैंग्वेज में मिले मार्क्स नहीं जोड़े जाएंगे। जनरल/EWS कैंडिडेट के लिए इंग्लिश लैंग्वेज टेस्ट, प्रोफेशनल नॉलेज टेस्ट और जनरल अवेयरनेस में मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स 35% होंगे।

बैंक ऑफ इंडिया भर्ती: कैसे करें आवेदन

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार खुद को रजिस्टर करें। 
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र को भरकर उसे सबमिट कर दें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

बैंक ऑफ इंडिया भर्ती: कितना है आवेदन शुल्क 

SC/ST/PWD के लिए एप्लीकेशन फीस 175 रुपये है और जनरल और दूसरी कैटेगरी के कैंडिडेट के लिए 850 रुपये है। पेमेंट सिर्फ़ मास्टर/वीज़ा/RuPay क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, कैश कार्ड/मोबाइल वॉलेट, QR या UPI का इस्तेमाल करके किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट बैंक ऑफ़ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें-  

ये हैं देश के टॉप 10 मैनेजमेंट कॉलेज, एक में भी मिल गया दाखिला तो लाइफ सेट है बॉस

Latest Education News