A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. बिहार ITICAT 2026 के लिए शुरू हुए आवेदन, डायरेक्ट लिंक से इच्छुक फौरन करें अप्लाई

बिहार ITICAT 2026 के लिए शुरू हुए आवेदन, डायरेक्ट लिंक से इच्छुक फौरन करें अप्लाई

बिहार ITICAT 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो

बिहार ITICAT 2026 के लिए आवेदन करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। बिहार ITICAT 2026 के लिए आवेदन प्रक्रया शुरू हो गई है। ऐसे में जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 14 अप्रैल 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।  

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको रजिस्टर करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र को भरना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार 

आवेदन करने के लिए सीधा लिंक

आवेदन शुल्क

Bihar ITICAT 2026 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, OBC और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (EBC) के उम्मीदवारों को 750 रुपये का आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा। जबकि SC और ST उम्मीदवारों को 100 रुपये और PwD (दिव्यांग) उम्मीदवारों को 430 रुपये का आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा। 

करेक्शन विंडो

बिहार ITICAT आवेदन में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो 16 अप्रैल को खुलेगी और उम्मीदवार 17 अप्रैल तक अपने जमा किए गए फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे।

कब होगी परीक्षा?

बिहार ITICAT परीक्षा 2026 का आयोजन 17 मई को किया जाएगा और एडमिट कार्ड 8 मई को जारी किया जाएगा।

एलिजिबिलिटी?

जिन उम्मीदवारों ने 10वीं कक्षा या उसके समकक्ष पढ़ाई पूरी कर ली है और जो बिहार के नागरिक हैं, वे बिहार ITICAT प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।

बिहार ITICAT पंजीकरण 2026: परीक्षा पैटर्न

  • बिहार ITICAT 2026 परीक्षा ऑफलाइन (पेन-एंड-पेपर) मोड में आयोजित की जाएगी और इसकी अवधि 2 घंटे 15 मिनट होगी।
  • इस परीक्षा में कुल 300 अंकों के लिए 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) शामिल होंगे, जिसमें गणित, सामान्य विज्ञान और सामान्य ज्ञान से 50-50 प्रश्न होंगे।
  • बिहार ITICAT अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें- 

SSC Exam Calendar 2026: एसएससी ने CGL, CHSL, स्टेनोग्राफर समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं का जारी किया रिवाइज्ड कैलेंडर, पढ़ें डिटेल

Latest Education News