1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. SSC Exam Calendar 2026: एसएससी ने CGL, CHSL, स्टेनोग्राफर समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं का जारी किया रिवाइज्ड कैलेंडर, पढ़ें डिटेल

SSC Exam Calendar 2026: एसएससी ने CGL, CHSL, स्टेनोग्राफर समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं का जारी किया रिवाइज्ड कैलेंडर, पढ़ें डिटेल

 Published : Mar 17, 2026 11:06 am IST,  Updated : Mar 17, 2026 11:06 am IST

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने CGL, CHSL, स्टेनोग्राफर समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं का रिवाइज्ड कैलेंडर (टेंटेटिव) जारी किया है। आइए इस खबर के जरिए इस शेड्यूल से अवगत होते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने CGL, CHSL, स्टेनोग्राफर समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं का रिवाइज्ड कैलेंडर (टेंटेटिव) जारी किया है। इसमें कई भर्ती परीक्षाओं के लिए नोटिफिकेशन जारी होने की तारीखें, आवेदन की अंतिम तारीखें और परीक्षा के संभावित महीने बताए गए हैं। संशोधित कैलेंडर के अनुसार, सेलेक्शन पोस्ट एग्जामिनेशन 2026, सीजीएल एग्जाम 2026, जूनियर इंजीनियर (जेई) 2026 भर्ती परीक्षाओं के नोटिफिकेशन जारी होने की संभावति तारीख 31 मार्च 2026 है। अन्य भर्ती परीक्षाएं के शेड्यूल को आप सभी निम्नवत देख सकते हैं। 

संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2026 टियर-I

  • विज्ञापन की तिथि: 31-03-2026
  • अंतिम तिथि: मंगलवार 30-04-2026
  • परीक्षा का महीना: मई – जून 2026

सेलेक्शन पोस्ट परीक्षा, 2026

  • विज्ञापन की तिथि: 31-03-2026
  • अंतिम तिथि: मंगलवार 30-04-2026
  • परीक्षा का महीना: मई – जुलाई 2026

जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा, 2026 (पेपर-I)

  • विज्ञापन की तिथि: 31-03-2026
  • अंतिम तिथि: मंगलवार 30-04-2026
  • परीक्षा का महीना: मई – जून 2026

संयुक्त हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा, 2026

  • विज्ञापन की तिथि: 30-04-2026
  • अंतिम तिथि: गुरुवार 31-05-2026
  • परीक्षा का महीना: अगस्त – सितंबर 2026

स्टेनोग्राफर ग्रेड 'C' और 'D' परीक्षा, 2026

  • विज्ञापन की तिथि: 30-04-2026
  • अंतिम तिथि: गुरुवार 31-05-2026
  • परीक्षा का महीना: अगस्त – सितंबर 2026

संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (10+2) परीक्षा, 2026

  • विज्ञापन की तिथि: 30-04-2026
  • अंतिम तिथि: गुरुवार 31-05-2026
  • परीक्षा का महीना: जुलाई – सितंबर 2026

दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में उप-निरीक्षक परीक्षा, 2026

  • विज्ञापन की तिथि: 31-05-2026
  • अंतिम तिथि: रविवार 30-06-2026
  • परीक्षा का महीना: अक्टूबर – नवंबर 2026

मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) कर्मचारी परीक्षा, 2026

  • विज्ञापन की तिथि: 30-06-2026
  • अंतिम तिथि तारीख: मंगलवार 31-07-2026
  • परीक्षा का महीना: सितंबर – नवंबर 2026

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs), SSF में कांस्टेबल (GD), और असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) परीक्षा-2027

  • विज्ञापन की तारीख: 30-09-2026
  • अंतिम तारीख: 31-10-2026
  • परीक्षा का महीना: जनवरी – मार्च 2027

एग्जाम कैलेंडर को डायरेक्ट लिंक से करें चेक 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।