A
Hindi News एजुकेशन बिहार पुलिस SI भर्ती के लिए शुरू हुए आवेदन, इच्छुक डायरेक्ट लिंक से फौरन करें अप्लाई

बिहार पुलिस SI भर्ती के लिए शुरू हुए आवेदन, इच्छुक डायरेक्ट लिंक से फौरन करें अप्लाई

बिहार पुलिस एसआई भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।

बिहार पुलिस एसआई भर्ती के लिए आवेदन शुरू (सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi Image Source : PTI (FILE) बिहार पुलिस एसआई भर्ती के लिए आवेदन शुरू (सांकेतिक फोटो)

अगर आप पुलिस में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। बिहार पुलिस में एसआई पदों पर भर्ती निकली है। बिहार पुलिस SI भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। बिहार पुलिस SI पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। इस भर्ती अभियान के जरिए 1500 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा। 

वैकेंसी डिटेल

बिहार पुलिस SI भर्ती अभियान 1,799 रिक्तियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। इसमें- 

  • यूआर- 850
  • ईबीसी- 273
  • बीसी- 222
  • एससी- 210
  • ईडब्ल्यूएस- 180
  • एसटी- 15
  • बीसी महिला- 42
  • ट्रांसजेंडर- 7

कैसे करें आवेदन 

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें।
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें। 
  • आखिरी मे उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

  • शैक्षिक योग्यता: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता संबंधी अधिक जानकारी के लिए कृपया आधिकारिक पोर्टल bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • आयु सीमा: इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों की आयु 1 अगस्त, 2025 तक 20 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि नवीनतम अपडेट के लिए वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

ये भी पढ़ें- बिहार STET 2025 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आगे बढ़ी, जान लें अब क्या है लास्ट डेट

Latest Education News