1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. बिहार STET 2025 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आगे बढ़ी, जान लें अब क्या है लास्ट डेट

बिहार STET 2025 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आगे बढ़ी, जान लें अब क्या है लास्ट डेट

 Published : Sep 27, 2025 04:29 pm IST,  Updated : Sep 27, 2025 04:29 pm IST

बिहार STET 2025 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि उम्मीदवार अब किस तारीख तक अप्लाई कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

बिहार STET 2025 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक बढ़िया खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2025 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी है। इसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक इसके लिए अप्लाई नहीं कर पाया है वे सभी अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 सितंबर 2025 थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है।

क्या है आवेदन करने की लास्ट डेट?

जानकारी दे दें कि बिहार STET 2025 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख को 5 अक्टूबर 2025 तक एक्सटेंड कर दिया गया है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।

कैसे करें आवेदन? 

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें।
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें। 
  • आखिरी मे उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

कब होगा एग्जाम?

बिहार एसटीईटी परीक्षा को 12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 के बीच आयोजित किया जाएगा। इसके परिणाम 16 नवंबर को संभावित है। परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को लाइफटाइम वैधता वाला प्रमाणपत्र दिया जाएगा। जिससे वह भविष्य में होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन के लिए पात्र माने जाएंगे।

आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को पेपर-1 के लिए 960 रुपये और पेपर-2 के लिए 1440 रुपये का आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा। जबकि, एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को पेपर-1 के लिए आवेदन शुल्क 760 रुपये और पेपर-2 के लिए आवेदन शुल्क 1140 रुपये है।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेटड के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

ये भी पढ़ें- ESIC में निकली नौकरी, नहीं देनी होगी परीक्षा; जान लें कैसे होगा चयन और कितनी मिलेगी सैलरी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।