1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. ESIC में निकली नौकरी, नहीं देनी होगी परीक्षा; जान लें कैसे होगा चयन और कितनी मिलेगी सैलरी

ESIC में निकली नौकरी, नहीं देनी होगी परीक्षा; जान लें कैसे होगा चयन और कितनी मिलेगी सैलरी

 Published : Sep 27, 2025 03:02 pm IST,  Updated : Sep 27, 2025 03:02 pm IST

स्पेशलिस्ट, पीजीएमओ और सीनियर रेजिडेंट के पदों पर ESIC द्वारा भर्ती निकाली गई है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि इसमें सेलेक्ट होने पर कितनी सैलरी मिलेगी और चयन कैसे होगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : UNSPLASH

कर्मचारी राज्य बीमा निगम यानी ESIC की तरफ से स्पेशलिस्ट, पीजीएमओ और सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आधिकारिक नोटिफिकेशन से मिली जानकारी के अनुसार, यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर की जाएगी। इस भर्ती के जरिए स्पेशलिस्ट, पीजीएमओ और सीनियर रेजिडेंट के कुल 13 पदों भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esic.gov.in/recruitments पर जाकर नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। 

अब सवाल आता है कि इस भर्ती में सेलेक्शन कैसे होगा और सेलेक्ट होने पर सैलरी कितनी मिलेगी। आइए इस खबर के जरिए इन दोंनों सवालों के जवाब से अवगत होते हैं। 

कैसे होगा चयन 

जानकारी दे दें कि इस भर्ती में सेलेक्ट होने के लिए उम्मीदवारों को कोई परीक्षा नहीं देनी होगी। इस भर्ती में चयन (क)अभ्यर्थी के साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा, जो विधिवत गठित चयन समिति द्वारा आयोजित किया जाएगा।

(ख) अंतिम चयन पूर्णतः व्यक्तिगत साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर होगा। उम्मीदवारों का चयन 30 सितंबर 2025 को होने वाले वॉक-इन-इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा

कितनी सैलरी मिलेगी? 

इस भर्ती में जूनियर स्पेशलिस्ट(3 ईयर एक्सपीरिएंस पोस्ट) पद पर सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवार को हर महीने लगभग 1,06,000 रुपये सैलरी मिलेगी। पीजीएमओ को लगभग 85,000 रुपये सैलरी मिलेगी। वहीं, सीनियर रेजिडेंट(5 ईयर एक्सपीरिएंस पोस्ट पीजी) के पदों पर सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को हर माह 1,23,000 रुपये सैलरी मिलेगी। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

एलिजिबिलिटी

इस भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस या इसके समकक्ष होना आवश्यक है। इसके अलावा जूनियर स्पेशलिस्ट पद के लिए आवेदन हेतु मिनिमम 3 साल का अनुभव और सीनियर स्पेशलिस्ट के लिए 5 साल का एक्सपरिएंस आवश्यक है। 

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को एक बार अवश्य पढ़ लें। 

ये भी पढ़ लें: CBSE 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में इस बार क्या हैं बड़े बदलाव, छात्रों के लिए जानना है जरूरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन