अगर आप स्टेनो की नौकरी की खोज कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। बिहार में स्टेनो के पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी चल रही है। हालांकि, आज आवेदन करने की लास्ट डेट भी है। ऐसे में जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर दें। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस भर्ती में सेलेक्शन होने पर सैलरी कितनी मिलती है? आइए इस खबर के माध्यम से इस सवाल के जवाब से अवगत होते हैं।
कितनी सैलरी मिलती है?
इस भर्ती में सेलेक्ट होने पर उम्मीदवारों को लेवल 4 के तहत 25500 रुपये से लेकर 81100 रुपये तक सैलरी मिलेगी।
आवेदन करने की एलिजिबिलिटी?
- इस भर्ती के लिए आवेदन वाले उम्मीदवारों को किसी भी बोर्ड से 12वीं पास (10+2) या समकक्ष होना चाहिए। साथ ही हिंदी और अंग्रेजी में शॉर्टहैंड, टाइपिंग और कंप्यूटर में दक्षता होनी चाहिए।
- इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को मिनिमम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए।
- संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन?
नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार अपने आवेदन को भरकर जमा कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर 'रजिस्ट्रेशन फॉर जेईई मेन सेशन -1' वाले लिंक पर क्लिक करें।
- इतना करते ही आपके सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी।
- अब उम्मीदवार अपने आपको पहले पंजीकृत करें।
- इसके बाद अपने आवेदन पत्र को भरें और फिर सबमिट कर दें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है।
ये भी पढ़ें-
BSF कांस्टेबल जीडी भर्ती, कल है आवेदन करने का आखिरी मौका; ये रहा डायरेक्ट लिंक
Latest Education News