1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. BSF कांस्टेबल जीडी भर्ती, कल है आवेदन करने का आखिरी मौका; ये रहा डायरेक्ट लिंक

BSF कांस्टेबल जीडी भर्ती, कल है आवेदन करने का आखिरी मौका; ये रहा डायरेक्ट लिंक

 Published : Nov 03, 2025 04:28 pm IST,  Updated : Nov 03, 2025 04:29 pm IST

BSF कांस्टेबल जीडी भर्ती के लिए कल आवेदन करने का आखिरी मौका है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PTI (FILE)

अगर आप फोर्स में नौकरी करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। सीमा सुरक्षा बल, बीएसएफ में कांस्टेबल जीडी(स्पोर्ट्स कोटा) पदों पर भर्ती  निकली है। हालांकि, इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 4 नवंबर 2025 को खत्म कर दी जाएगी। ऐसे में जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर जल्द से जल्द अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर दें। बता दें कि यह भर्ती अस्थाई आधार पर खेल कोटे के तहत की जा रही है, जिसे संभवतः स्थाई कर दिया जाएगा। यह केवल उन मेधावी खिलाड़ियों के लिए मान्य है जो पदक विजेता, पदधारी और/या खेल आयोजनों में भाग लेने वाले हों।

वैकेंसी विवरण

इस भर्ती अभियान के माध्यम से, बीएसएफ 391 रिक्तियों को भरेगा।

कैसे करें आवेदन

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर 'रजिस्ट्रेशन फॉर जेईई मेन सेशन -1' वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • इतना करते ही आपके सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी। 
  • अब उम्मीदवार अपने आपको पहले पंजीकृत करें। 
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र को भरें और फिर सबमिट कर दें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक

आवेदन करने की एलिजिबिलिटी?

नीचे दिए गए बिंदुओं के जरिए उम्मीदवार आवेदन करने की एलिजिबिलिटी को समझ सकते हैं।

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन या समकक्ष उत्तीर्ण और बीएसएफ द्वारा निर्धारित खेल योग्यताएं रखने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • उनकी आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। प्रचलित भर्ती नियमों के अनुसार आयु में छूट दी गई है।

नवीनतम जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें- 

ICAI CA जनवरी परीक्षा 2026 के लिए आवेदन आज से, इन आसान स्टेप्स से कर सकेंगे अप्लाई

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन