1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. योगी सरकार ने निकाली शिक्षक भर्ती, भरे जाएंगे 15012 पद; आज से शुरू हुआ आवेदन

योगी सरकार ने निकाली शिक्षक भर्ती, भरे जाएंगे 15012 पद; आज से शुरू हुआ आवेदन

 Reported By: Vishal Singh,  Written By: Vinay Trivedi
 Published : Sep 16, 2026 10:13 am IST,  Updated : Sep 16, 2026 10:57 am IST

यूपी सरकार ने 15 हजार 12 पदों पर टीचर्स भर्ती निकाल दी है। आज से आवेदन शुरू हो गया है और इसकी आखिरी तारीख 15 अक्टूबर 2026 है। जानें सहायक अध्यापक और प्रवक्ता के कितने-कितने पदों पर भर्ती निकली है।

योगी आदित्यनाथ सरकार...- India TV Hindi
योगी आदित्यनाथ सरकार ने शिक्षक पदों पर भर्ती निकाली है। Image Source : PTI (फाइल फोटो)

योगी सरकार में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका आ गया है। यूपी में 15 हजार 12 पदों पर आज (बुधवार को) से भर्ती शुरू हो गई है। माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक से लेकर पीजीटी तक के पदों पर विज्ञापन जारी कर दिया गया है।

11 हजार से ज्यादा सहायक अध्यापक पदों पर होगी भर्ती

विज्ञापन में 897 सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी, 11 हजार 508 सहायक अध्यापक शहरी और 2 हजार 607 प्रवक्ता पदों पर भर्ती होगी। जान लें कि 15 हजार 12 पदों के लिए दो विज्ञापन जारी किए गए हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया अलग-अलग है।

पद का नाम पदों की संख्या आवेदन शुरू होने की तारीख
सहायक अध्यापक (सम्बद्ध प्राइमरी) 897 16 सितंबर
सहायक अध्यापक (शहरी) 11,508 16 सितंबर
प्रवक्ता (पीजीटी) 2,607 18 सितंबर
कुल पद 15,012  

सहायक अध्यापक पदों पर आज से आवेदन शुरू

जान लें कि 12 हजार 405 सहायक अध्यापक पदों के लिए 16 सितंबर से आवेदन शुरू हो गए हैं। वहीं, पीजीटी के 2 हजार 607 पदों के लिए 18 सितंबर से आवेदन स्टार्ट हो जाएंगे। इसमें वन टाइम रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था लागू है।

आवेदन की अंतिम तारीख और फीस की जानकारी

विवरण जानकारी
आवेदन शुरू होने की तारीख 16 सितंबर 2026
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर 2026
परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर 2026
संशोधन की अंतिम तारीख 19 अक्टूबर 2026
प्राथमिक शिक्षक परीक्षा की तारीख 3-4 दिसंबर 2026
सामान्य/OBC/EWS आवेदन शुल्क 1,000 रुपये
SC/ST आवेदन शुल्क 500 रुपये
दिव्यांग अभ्यर्थियों का शुल्क 300 रुपये
फीस भुगतान का माध्यम डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI
उम्र की गणना 1 जुलाई 2026 के मुताबिक
न्यूनतम आयु 21 साल
अधिकतम आयु 40 साल
उम्र में छूट उत्तर प्रदेश UPESSC प्राथमिक शिक्षक परीक्षा नियम, विज्ञापन संख्या 05/2026 के मुताबिक

इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया था कि टीचर बनना है तो अब TET पास करना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा था कि अगर कोई टीचर नई नौकरी या फिर प्रमोशन चाहता है, तो टीईटी पास किए बगैर उसका कोई भी दावा सही नहीं माना जाएगा।

ये भी पढ़ें- सरकारी टीचर बनने के लिए कम से कम कौन सी डिग्री होनी चाहिए? जानें यहां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन