1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. ICAI CA जनवरी परीक्षा 2026 के लिए आवेदन आज से, इन आसान स्टेप्स से कर सकेंगे अप्लाई

ICAI CA जनवरी परीक्षा 2026 के लिए आवेदन आज से, इन आसान स्टेप्स से कर सकेंगे अप्लाई

 Published : Nov 03, 2025 03:06 pm IST,  Updated : Nov 03, 2025 03:06 pm IST

ICAI CA जनवरी परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू होनी है। आइए इस खबर के जरिए इससे जुड़े डरूरी विवरण को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

ICAI CA जनवरी परीक्षा 2026 के लिए आवदेन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, आज यानी 3 नवंबर 2025 से आईसीएआई सीए जनवरी परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। जो उम्मीदवार फाइनल, इंटर और फाउंडेशन कोर्स जनवरी 2026 परीक्षा के लिए पंजीकरण करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।

ICAI CA January 2026 Exam: कैसे करें आवेदन 

उम्मीदवार ICAI CA जनवरी 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने हेतु नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेजपर, ICAI CA जनवरी 2026 परीक्षा के लिए पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • अब लॉगिन करने के लिए अपनी जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
  • इसके बाद आवेदन पत्र भरें और परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
  • अब फॉर्म की समीक्षा करें और सबमिट करें।
  • इसके बाद पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
  • आखिरी में भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट अपने पास रखें।

जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार, ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र (बिना विलंब शुल्क के) जमा करने की अंतिम तिथि 16 नवंबर, 2025 है। जबकि ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि (₹600 या US $10 के विलंब शुल्क के साथ) 19 नवंबर, 2025 है। इसके अतिरिक्त, परीक्षा शहर/माध्यम में परिवर्तन चाहने वाले छात्र 20 से 22 नवंबर, 2025 के बीच आवेदन सुधार कर सकते हैं।

कब होगी परीक्षा?

  • ग्रुप 1 के लिए अंतिम पाठ्यक्रम परीक्षा 5, 7 और 9 जनवरी, 2025 को और ग्रुप 2 के लिए 11, 13 और 16 जनवरी, 2026 को आयोजित की जाएगी।
  • ग्रुप 1 के लिए इंटरमीडिएट पाठ्यक्रम परीक्षा 6, 8 और 10 जनवरी, 2026 को और ग्रुप 2 के लिए 12, 15 और 17 जनवरी, 2026 को आयोजित की जाएगी।
  • फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा 18, 20, 22 और 24 जनवरी, 2026 को आयोजित की जाएगी।

ये भी पढ़ें- 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों पर हो रही पैसों की बारिश, पीएम मोदी भी कर सकते हैं मुलाकात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।