1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. Budget 2026: देश में बनाई जाएंगी 5 नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप, बजट में वित्त मंत्री ने की घोषणा

Budget 2026: देश में बनाई जाएंगी 5 नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप, बजट में वित्त मंत्री ने की घोषणा

Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारण आज लोकसभा में बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने देश में 5 नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप बनाने का ऐलान किया।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण- India TV Hindi
Image Source : X @PIB_INDIA वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Budget 2026: देश की फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण आज यानी 1 फरवरी को अपना 9वां बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा, रोजगार, हेल्थ से लेकर अन्य क्षेत्रों के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा, "मैं उच्च शिक्षा क्षेत्र में निवेश के तहत नए संस्थान, विश्वविद्यालय टाउनशिप, गर्ल्स हॉस्टल और टेलीस्कोप बुनियादी ढांचा सुविधाएं स्थापित करने के लिए कई कदमों का प्रस्ताव करती हूं। देश के हर जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल बनाया जाएगा।" 

उन्होंने घोषणा की कि देश में बड़े इंडस्ट्रियल और लॉजिस्टिक कॉरिडोर के आस-पास 5 यूनिवर्सिटी टाउनशिप बनाई जाएंगी। इसके अलावा हायर एजुकेशन STEM इंस्टीट्यूशन में हर जिले में 1 गर्ल्स हॉस्टल बनाया जाएगा, इस बात की भी घोषणा की गई। 

बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर भी बड़े ऐलान किए गए हैं। बजट पेश करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार 5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों, यानी टियर 2 और टियर 3 शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास जारी रखेगी। इस दौरान शहरों के बीच ग्रोथ कनेक्टर के तौर पर 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जाने की घोषणा की गई। निम्नवत लिस्ट में आप शहरों के नाम से अवगत हो सकते हैं।

  • पुणे-मुंबई
  • पुणे-हैदराबाद
  • हैदराबाद-बेंगलुरु
  • हैदराबाद-चेन्नई
  • चेन्नई-बेंगलुरु
  • दिल्ली-वााराणसी
  • वाराणासी-सिलिगुड़ी

क्या सस्ता हुआ क्या महंगा हुआ?

क्या सस्ता हुआ क्या महंगा हुआ, इसकों आप नीचे दी गई लिस्ट के माध्यम से समझ सकते हैं।

  • खेल-कूद के सामान होंगे सस्ते
  • सिगरेट नहीं मगर बीड़ी सस्ती
  • लेदर के प्रोडक्ट भी होंगे सस्ते
  • सोलर से जुड़े सामान भी सस्ते होंगे। इसके अलावा कपड़े भी सस्ते होंगे।
  • मोबाइल फोन और उसके साथ ही साथ EV यानी इलेक्ट्रिक व्हीकल की बैट्री भी सस्ती होंगी।
  • शराब महंगी होगी।
  • देश में शुगर और कैंसर की दवाएं अब सस्ती होंगी। कैंसर की 17 दवाएं सस्ती होंगी और उसके साथ ही साथ 7 गंभीर बीमारियों की दवाईयां भी सस्ती होंगी।

ये भी पढ़ें- वित्त मंत्री ने बजट 2026 में किया बड़ा ऐलान, शुगर और कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती, फार्मा सेक्टर में 10 हजार करोड़ का निवेश

Latest Education News