Union Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में अपना 9वां बजट पेश कर रही हैं। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने घरेलू निर्माण, ऊर्जा सुरक्षा और गरीबी उन्मूलन के साथ हेल्थकेयर सेक्टर से जुड़ा कई बड़ा ऐलान किया। निर्मला सीतारमण ने कहा कि फार्मा सेक्टर में 10 हजार करोड़ का निवेश किया जाएगा साथ ही डायबिटीज और कैंसर की दवाओं की कीमत कम की जाएगी।
शुगर और कैंसर के दवाओं की कीमत होगी सस्ती
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में अपना 9वां बजट पेश करते हुए हेल्थकेयर सेक्टर को लेकर कई ऐलान किया है। उन्होंने बजट में कहा कि शुगर और कैंसर की दवाएं सस्ती होंगी। फार्मा सेक्टर में 10 हजार करोड़ का निवेश होगा। दवा बनाने के लिए दस हज़ार करोड़ का निवेश किया जाएगा।
बजट में बायोफॉर्मा शक्ति का किया गया एलान:
बजट 2026 में बायोफॉर्मा शक्ति का एलान किया गया है। इसका उद्देश्य भारत को वैश्विक बायोफॉर्मा निर्माण केंद्र के रूप में विकसित करना है। बायोफॉर्मा शक्ति का अगले पांच वर्षों के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।
इन चीजों पर दिया गया विशेष ध्यान
-
आयुर्वेदिक अस्पताल बनेंगे: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मैं तीन नए AIIMS संस्थान स्थापित करने, आयुष फार्मेसियों और औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं को उन्नत बनाने और अधिक कुशल व्यक्ति उपलब्ध कराने और जामनगर स्थित डब्ल्यूएचओ (WHO) वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा केंद्र को अपग्रेड करने का प्रस्ताव करती हूं।
-
बुजुर्गों के लिए मेडिकल केयर: केंद्रीय बजट 2026 में स्वास्थ्य क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए बुजुर्गों की देखभाल हेतु डेढ़ लाख नए केयर गिवर तैयार करने का ऐलान किया गया है, जो स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेगा। हेल्थकेयर डिलीवरी और लॉन्ग-टर्म केयर सेवाओं को मजबूत करने के लिए पांच सालों में 1.5 लाख केयरगिवर्स को प्रशिक्षित किया जाएगा।
-
5 नए रीजनल मेडिकल सेंटर बनेगे: भारत को मेडिकल टूरिज्म हब के रूप में स्थापित करने के लिए देश में 5 रीजनल हब बनेंगे।
-
पशुओं के डॉक्टर की बढ़ेगी ट्रेनिंग: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पशुओं के डॉक्टर बनाए जाने पर जोर दिया जाएगा। साथ ही पशु चिकित्सा के लिए सरकार सब्सिडी भी देगी। पशुओं के स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह बड़ा कदम साबित हो सकता है।