A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. खत्म हुई CAT 2025 की परीक्षा, जानें किस शिफ्ट में कौन सा सेक्शन रहा टफ और कौन सा ईजी

खत्म हुई CAT 2025 की परीक्षा, जानें किस शिफ्ट में कौन सा सेक्शन रहा टफ और कौन सा ईजी

30 नवंबर को पूरे देश में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर CAT 2025 परीक्षा का आयोजन संपन्न हो चुका है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि कौन सी शिफ्ट में कौन सा सेक्शन टफ रहा और कौन सा ईजी।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो

आज यानी 30 नवंबर को पूरे देश में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर CAT 2025 परीक्षा का आयोजन कंप्लीट हो चुका है। इस परीक्षा का आयोजन तीन पालियों में किया गया। पहली शिफ्ट सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक आयोजित हुई। दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक आयोजित हुई। वहीं, परीक्षा की तीसरी शिफ्टा का आयोजन शाम 4:30 PM से 6:30 PM तक हुआ। अब जब परीक्षा संपन्न हो चुकी है तो इस खबर के जरिए जानते हैं कि कौन सी शिफ्ट में कौन सा सेक्शन टफ रहा और कौन सा ईजी। 

  • पहली शिफ्ट का आयोजन  सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक हुआ। पहली शिफ्ट में आए कैंडिडेट्स ने पेपर को थोड़ा कठिन बताया। कैंडिडेट्स के शुरुआती रिएक्शन के मुताबिक, वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (VARC), डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग (DILR) और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (QA) के सवाल थोड़े मुश्किल और ट्रिकी थे। CAT 2025 के पहले स्लॉट में कुल 66 सवाल थे।
  • दूसरी शिफ्ट का आयोजन दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक हुआ। इस शिफ्ट में शामिल हुए उम्मीदवारों ने बताया कि पेपर के डिफिकल्टी लेवल को मॉडरेट बताया। कैंडिडेट्स के मुताबिक, VARC में सवाल मॉडरेटली मुश्किल थे, वहीं DILR के ट्रिकी और क्वांटिटेटिव एबिलिटी के लेंदी।
  • तीसरी शिफ्ट का आयोजन दोपहर 04:30 बजे से 06:30 बजे तक हुआ। इस शिफ्ट में शामिल हुए उम्मीदवारों ने पेपर को थोड़ा मुश्किल बताया। सेक्शन के हिसाब से VARC और DILR थोड़े मुश्किल और ट्रिकी लगे।

कब आएगा रिजल्ट?

पिछले ट्रेंड को देखते हुए रिजल्ट के दिसंबर के आखिर तक आने की उम्मीद है। पिछले तीन सालों - 2024, 2023, 2022 में CAT रिज़ल्ट दिसंबर के आखिर तक अनाउंस किया गया था। एक बार घोषित होने पर उम्मीदवार अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे। 

परिणाम को कैसे कर सकेंगे चेक

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद वहां मांगे गए विवरण को दर्ज करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने परिणाम खुल जाएगा। 
  • अब कैंडिडेट्स इसे चेक करें और डाउनलोड कर लें। 

ये भी पढ़ें- 

 

CAT 2025 परीक्षा संपन्न, उम्मीदवारों को अब रिजल्ट का इंतजार; जानें कब आएगा परिणाम

कौन सा है देश का नंबर 1 मैनेजमेंट कॉलेज? जान लें यहां
 

 

Latest Education News