समूचे देश में CAT 2025 की परीक्षा का आयोजन संपन्न हो चुका है। परीक्षा का आयोजन तीन शिफ्ट में हुआ। अगर आपने भी ये एग्जाम दिया है या अगले साल के लिए तैयार कर रहे हैं तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। अक्सर स्टूडेंट्स कॉलेज चूज करने के मामले में कन्फ्यूज होते हैं, जैसे- कौन सा कॉलेज बेस्ट है, देश का नंबर 1 मैनेजमेंट कॉलेज कौन सा है, अधिकतर छात्र-छात्राओं में बेस्ट संस्थानों को लेकर ये कन्फ्यूजन होती ही है। आज इस खबर के जरिए हम आपको देश के नंबर 1 मैनेजमेंट कॉलेज के बारे में बताएंगे। इसके अलावा हम इस खबर के माध्यम से ही देश के टॉप 7 मैनेजमेंट संस्थानों के नाम जानेंगे।
देश का नंबर 1 मैनेजमेंट कॉलेज?
सबसे पहले बता दें कि देश का नंबर 1 मैनेजमेंट कॉलेज भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद है(NIRF Ranking 2025 के अनुसार)। यह संस्थान गुजरात के अहमदाबाद में स्थित है। बाकी टॉप 6 कॉलेजों के नाम आप सभी निम्नवत सूची में देख सकते हैं।
देश के टॉप 7 मैनेजमेंट कॉलेज?
- आईआईएम अहमदाबाद(IIM Ahmedabad) (रैंक- 1)
- आईआईएम बैंगलोर(IIM Bangalore) (रैंक- 2)
- आईआईएम कोझिकोड(IIM Kozhikode) (रैंक- 3)
- आईआईटी दिल्ली(IIT Delhi) (रैंक- 4)
- आईआईएम लखनऊ(IIM Lucknow) (रैंक- 5)
- आईआईएम मुंबई(IIM Mumbai) (रैंक- 6)
- आईआईएम कलकत्ता(IIM Calcutta) (रैंक- 7)
बता दें कि उक्त कॉलेज रैंकिंग NIRF Ranking 2024 के अनुसार बताई गईं हैं। ऊपर लिस्ट में बताए गए कॉलेजों में एडमिशन मिलना कोई आसान काम नहीं है, कैंडिडेट्स इसके लिए रात दिन एक कर देते हैं, दूसरी तरह से कहें तो कड़ी मेहनत करते हैं तब जाकर चुनिंदा को इनमें दाखिला मिलता है। ऐसे में यदि मैनेजमेंट फील्ड में अपने करियर को आगे बढ़ाकर करियर ग्राफ को एक अलग आयाम देना चाहते हैं तो उक्त लिस्ट आपके लिए बेहद काम आ सकती है।
ये भी पढ़ें- CTET February 2026 के लिए चल रहे आवेदन, जान लें अप्लाई करने की आयु सीमा