चंडीगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने शहर के सरकारी स्कूलों में टीचर्स के लिए ड्रेस कोड लागू किया है। इसके तहत शहर के सरकारी स्कूल्स में पुरुषों को फॉर्मल कपड़े और महिलाओं को सलवार-कमीज पहन कर आना होगा। इस संबंध में सरकार ने एक विज्ञप्ति भी जारी की। जारी की गए विज्ञप्ति में कहा गया, "पोशाक से संबंधित विशिष्टताओं में बताया गया है कि महिला कर्मचारियों को साड़ी, सलवार और कमीज पहनी होगी जबकि पुरुष कर्मचारी फॉर्मल शर्ट और ट्राउजर पहनेंगे। इस बदलाव का उद्देश्य शिक्षकों की उपस्थिति को एक समान करना, व्यावसायिकता की भावना को बढ़ावा देना और सीखने के लिए अनुकूल वातावरण बनाना है।"
विज्ञप्ति में यह भी कहा गया, शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड लागू करने के साथ ही चंडीगढ़ सरकारी स्कूलों में इसे लागू करने वाला पहला राज्य या केंद्र शासित प्रदेश बन गया है। इसमें कहा गया, "शैक्षणिक संस्थानों में व्यावसायिक माहौल को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने प्रशासक यूटी चंडीगढ़ की सलाह पर काम करते हुए सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए एक सुंदर ड्रेस लागू की है।"
पंजाब के राज्यपाल ने की फैसले की सराहना
विज्ञप्ति में कहा गया कि चंडीगढ़ के धनास के सेक्टर-14 स्थित ‘पीएम श्री गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल’ में सबसे पहले इस पहल को लागू किया गया है। इसमें कहा गया कि इस फैसले की पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने तारीफ की। विज्ञप्ति के मुताबिक, कटारिया ने कहा, "एक समान ड्रेस कोड न केवल कर्मचारियों के बीच समानता को बढ़ावा देता है बल्कि गर्व और व्यावसायिकता की भावना भी पैदा करता है।" (Input- PTI)
ये भी पढ़ें-
NEET परीक्षा से पहले NTA ने लॉन्च किया एक प्लेटफॉर्म, कैंडिडेट्स कर सकेंगे शिकायत
कब आएंगे MPBSE कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट, जानें कहां और कैसे कर सकेंगे चेक
Latest Education News