1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. कब आएंगे MPBSE कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट, जानें कहां और कैसे कर सकेंगे चेक

कब आएंगे MPBSE कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट, जानें कहां और कैसे कर सकेंगे चेक

 Published : Apr 27, 2025 03:39 pm IST,  Updated : Apr 27, 2025 03:39 pm IST

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट का वेट कर रहे हैं। एक बार घोषित होने के बाद छात्र-छात्राएं अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

MPBSE class 10th and 12th results: जिन छात्र-छात्राओं ने एमपी बोर्ड (MPBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी थी, वे सभी अब अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड की तरफ से जल्द ही एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट को जारी किया जा सकता है। हालांकि, इस बात की कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं है कि परिणाम को कब और किस तारीख पर जारी किया जाएगा। एक बार घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। रिजल्ट को चेक करने के लिए छात्र-छात्राओं को अपने रोल नंबर और डेटऑफ बर्थ का उपयोग करना होगा। 

कहां कर सकेंगे चेक

छात्र-छात्राएं रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।

कैसे कर सकेंगे चेक

नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके छात्र-छात्राएं अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। 

  • सबसे पहले छात्र-छात्राओं को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद छात्र-छात्राओं को होमपेज पर मौजूदा संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद छात्र-छात्राओं को मांगे गए विवरण को दर्ज करना होगा। 
  • इतना करते ही छात्र-छात्राओं के सामने परिणाम खुल जाएगा। 
  • अब स्टूडेंट्स अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में स्टूडेंट्स एक प्रिंटआउट ले लें।

बता दें कि एमपी बोर्ड परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 25 मार्च के बीच किया गया था। इसमें कक्षा 10 की परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 19 मार्च तक किया गया, जबकि कक्षा 12 की परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी से 25 मार्च तक किया गया। नवीनतम अपडेट के लिए छात्र-छात्राओं को ऑफिशियल वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें- 

दिल्ली के सभी स्कूलों के लिए जरूरी सूचना, शिक्षा निदेशालय ने जारी किया नोटिस; पढ़ें डिटेल

NEET परीक्षा से पहले NTA ने लॉन्च किया एक प्लेटफॉर्म, कैंडिडेट्स कर सकेंगे शिकायत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।