A
Hindi News एजुकेशन CLAT 2026 के लिए अब इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन, बढ़ गई लास्ट डेट

CLAT 2026 के लिए अब इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन, बढ़ गई लास्ट डेट

CLAT 2026 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि उम्मीदवार अब किस तारीख तक आवेदन कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi Image Source : UNSPLASH सांकेतिक फोटो

CLAT 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक बढ़िया खबर है। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ने CLAT 2026 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक इसके लिए आवदेन नहीं कर पाया है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि उम्मीदवार अब CLAT 2026 के लिए 7 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। 

आधिकारिक नोटिस में लिखा है, "नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज के कंसोर्टियम की कार्यकारी परिषद CLAT 2026 ऑनलाइन आवेदन (यूजी और पीजी दोनों कार्यक्रमों के लिए) जमा करने की अंतिम तिथि के विस्तार की घोषणा करते हुए प्रसन्न है। कृपया ध्यान दें कि ऑनलाइन आवेदन जमा करने की नई अंतिम तिथि 7 नवंबर, (शुक्रवार) 2025 को 23:59 बजे तक बढ़ा दी गई है।"

CLAT 2026 के लिए कैसे करें आवेदन

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।  

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें। 
  • रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक

CLAT 2026: कब होगा एग्जाम?

CLAT 2026 का आयोजन 7 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन एक ही पाली में किया जाएगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।

कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) भारत के 25 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों द्वारा संचालित स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) विधि कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज़ की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- 

RRB JE भर्ती, 2500 से अधिक वैकेंसी; जान लें आवेदन करने की आयु सीमा

Latest Education News