1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. RRB JE भर्ती, 2500 से अधिक वैकेंसी; जान लें आवेदन करने की आयु सीमा

RRB JE भर्ती, 2500 से अधिक वैकेंसी; जान लें आवेदन करने की आयु सीमा

 Published : Oct 31, 2025 06:53 pm IST,  Updated : Oct 31, 2025 06:53 pm IST

रेलवे में जेई पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आइए इस खबर के जरिए इसके लिए आवेदन की आयु सीमा जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PTI

रेलवे में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। अब सवाल आता है कि इसके लिए आवेदन करने की आयु सीमा क्या है? अगर आप इससे अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के माध्यम से इस सवाल के जवाब को जानेंगे। 

क्या है आवेदन करने की आयु सीमा?

इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी, 2026 तक 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट उपलब्ध है। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद अपने आपको पहले रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • अपने आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार डाउनलोड कर एक प्रिंटआउट ले लें।

आवेदन शुल्क

आरक्षित श्रेणियों को छोड़कर सभी उम्मीदवारों को ₹500 का परीक्षा शुल्क देना होगा। बोर्ड सीबीटी 1 में उपस्थित होने पर, लागू बैंक शुल्क काटकर ₹400 वापस कर देगा।

आवेदन करने का लास्ट डेट क्या है?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। प्रस्तुत आवेदनों के लिए आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 2 दिसंबर, 2025 है। 

कितनी है वैकेंसी?

इस भर्ती अभियान से संगठन में जूनियर इंजीनियर, डिपो सामग्री अधीक्षक और रासायनिक एवं धातुकर्म सहायक के 2569 रिक्त पद भरे जाएंगे।

कब खुलेगी करेक्शन विंडो?

संशोधन विंडो 3 दिसंबर को खुलेगी और 12 दिसंबर, 2025 को बंद हो जाएगी।

ये भी पढ़ें- 

IBPS क्लर्क भर्ती में बढ़ी वैकेंसी, देखें यहां स्टेटवाइज रिक्तियों की लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।