बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने ग्राहक सेवा सहयोगी भर्ती 2025(क्लर्क भर्ती) के लिए रिक्तियों की संख्यो को बढ़ा दिया है। IBPS ने क्लर्क भर्ती के लिए वैकेंसी को आधिकारिक तौर पर 10270 से बढ़ाकर 13,533 कर दिया है। उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर संशोधित रिक्ति सूचना देख सकते हैं। आधिकारिक सूचना में बताया गया है कि अद्यतन रिक्तियां सांकेतिक और अनुमानित हैं जैसा कि भाग लेने वाले बैंकों द्वारा सूचित किया गया है। हालांकि, अनंतिम आवंटन बैंकों द्वारा सूचित वास्तविक रिक्तियों के आधार पर किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि संस्थान जल्द ही आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम जारी करने वाला है। ग्राहक सेवा सहयोगी प्रारंभिक परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार, परिणाम जारी होने पर आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से अपना परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे।
बता दें कि आईबीपीएस ने ग्राहक सेवा सहयोगी प्रारंभिक परीक्षा 4, 5 और 11 अक्टूबर, 2025 को आयोजित की थी। परीक्षा में 100 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न शामिल थे। परीक्षा की कुल अवधि एक घंटे की थी और इसमें तीन खंड शामिल थे: अंग्रेजी भाषा, संख्यात्मक योग्यता और तर्क क्षमता। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है।
ये भी पढ़ें-
BPSC 71वीं प्रलीलिम्स परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी, डायरेक्ट लिंक सें करें चेक
संपादक की पसंद