भारत और वेस्टइंडीज के बीच में खेली गई 5 मैचों की टी20 सीरीज का अंत 2-2 की बराबरी पर हुआ, जिसमें इस सीरीज का आखिरी मुकाबला जो बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया वह बारिश के खलल की वजह से रद्द कर दिया गया। इस मुकाबले को जब पहले बारिश रुकने के बाद 9-9 ओवर्स का कराने का फैसला लिया गया तो इसके बाद टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की पारी के 7.4 ओवर्स के बाद बारिश आने की वजह से मुकाबला रद्द करने का फैसला लिया गया। टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में इस मुकाबले में चार साल के लंबे अंतराल के बाद भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई थी, लेकिन मुकाबला रद्द होने की वजह से उनको गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला। हालांकि इसके बावजूद भुवनेश्वर कुमार एक बड़ा कारनामा अपने नाम करने में कामयाब रहे।
2 टी20 मैच के बीच सबसे ज्यादा मुकाबले मिस करने वाली भुवनेश्वर बने भारतीय खिलाड़ी
भुवनेश्वर कुमार जो लगातार टीम इंडिया में अपनी वापसी की कोशिश में लगे हुए थे, उनको आखिरकार मुकाबला खेलने का मौका मिला लेकिन बारिश ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया। भुवनेश्वर को जब वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में प्लेइंग 11 में शामिल किया गया तो वह 2 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बीच सबसे ज्यादा मुकाबले मिस करने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए, जिसमें इससे पहले इस लिस्ट में पहली पोजीशन पर खलील अहमद का नाम था जिन्होंने कुल 104 मैच मिस किए थे। वहीं भुवनेश्वर कुमार ने अपना पिछला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलने के बाद कुल 106 T20I मैच मिस करने के बाद अपना अगला मैच खेला है।
दो टी20 मैचों के बीच सबसे ज्यादा मुकाबले मिस करने वाले भारतीय खिलाड़ी
- भुवनेश्वर कुमार - 106 टी20 इंटरनेशनल मैच (नवंबर 2022 से अक्टूबर 2026)
- खलील अहमद - 104 टी20 इंटरनेशनल मैच (नवंबर 2019 से जुलाई 2024)
- वरुण चक्रवर्ती - 86 टी20 इंटरनेशनल मैच (नवंबर 2021 से अक्टूबर 2024)
- संजू सैमसन - 73 टी20 इंटरनेशनल मैच (जुलाई 2015 से जनवरी 2020)
- शिवम दुबे - 70 टी20 इंटरनेशनल मैच (फरवरी 2020 से अगस्त 2023)
अब न्यूजीलैंड दौरे पर रहेंगी सभी की नजरें
वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खत्म होने के बाद अब भारतीय टीम को इस फॉर्मेट में अपनी अगली सीरीज 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के दौरे पर पांच मैचों की खेलनी है, जिसमें भुवनेश्वर कुमार भी स्क्वॉड का हिस्सा हैं। ऐसे में उनका न्यूजीलैंड के दौरे पर कैसा प्रदर्शन रहता है इसको लेकर सभी की नजरें रहेंगी जिसमें वहां के हालात उनकी स्विंग गेंदबाजी के लिए काफी अनुकूल भी हैं।
ये भी पढ़ें