1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बांग्लादेश को वनडे ट्राई सीरीज के शुरू होने से ठीक पहले लगा बड़ा झटका, कप्तान लिटन दास हुए बाहर

बांग्लादेश को वनडे ट्राई सीरीज के शुरू होने से ठीक पहले लगा बड़ा झटका, कप्तान लिटन दास हुए बाहर

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Oct 17, 2026 07:10 pm IST,  Updated : Oct 17, 2026 07:11 pm IST

बांग्लादेश की टीम अभी वनडे ट्राई सीरीज में खेलने के लिए यूएई पहुंची हुई है, जिसमें इसके उनको एक बड़ा झटका कप्तान लिटन दास के रूप में लगा है जो चोटिल होने की वजह से पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं।

Litton Das- India TV Hindi
लिटन दास Image Source : AP

यूएई में अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और बांग्लादेश की टीम के बीच में 17 अक्टूबर से वनडे ट्राई सीरीज का आगाज हो गया है, जिसमें पहला मुकाबला जिम्बाब्वे और बांग्लादेश की टीम के बीच में शेख जायेद स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के शुरू होने से पहले बांग्लादेश क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका कप्तान लिटन दास के रूप में लगा है, जो इस ट्राई सीरीज से पूरी तरह बाहर हो गए हैं। लिटन दास को कूल्हे में चोट लगी है जिसके चलते वह इस वनडे ट्राई सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे जिसको लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने जानकारी दी।

मैच ठीक पहले फिटनेस टेस्ट में हुए लिटन दास फेल

बांग्लादेश टीम के कप्तान लिटन दास को जिम्बाब्वे के खिलाफ ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले से ठीक पहले हुए फिटनेस टेस्ट को पास करने था लेकिन वह इसे पास करने में कामयाब नहीं हो सके और बिल्कुल आखिरी समय ट्राई सीरीज से पूरी तरह बाहर हो गए। लिटन दास की इंजरी को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के फिजियोथेरेपिस्ट बायेजेदुल इस्लाम खान ने 16 अक्टूबर को बताया था कि लिटन ने अपने दाहिने कूल्हे के जोड़ में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद टीम मैनेजमेंट ने उनका MRI स्कैन कराया जिसमें जोड़ में दिक्कत सामने आई और इस वजह से वह ट्राई-सीरीज से वह अब बाहर हो गए हैं।

तौहीद हृदय को लिटन के बाहर होने के बाद बनाया गया कप्तान

लिटन दास के इंजरी की वजह से ट्राई सीरीज से बाहर होने के बाद अब उनकी जगह पर उपकप्तान तौहीद हृदय को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं मेहदी हसन मिराज की फिटनेस को लेकर बीसीबी ने क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार जानकारी दी कि वह अभी इस ट्राई सीरीज से बाहर नहीं हुए है, जिसमें उनको बुखार होने के वजह से वह स्टेडियम में नहीं आए और होटल में ही रुके हुए हैं। बांग्लादेश की टीम के लिए यह ट्राई सीरीज काफी अहम रहने वाली है, जिसमें वह अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालीफाई करने में कामयाब रहे हैं, ऐसे में उनके लिए तैयारियों के नजरिए से इस सीरीज में कुछ नए खिलाड़ियों को आजमाने का भी मौका रहने वाला है।

ये भी पढ़ें

'इससे खिलाड़ी का आत्मविश्वास टूटता है', यशस्वी जायसवाल को वनडे स्क्वॉड से नजरअंदाज किए जाने पर भड़के अश्विन

महेला जयवर्धने ने छोड़ा मुंबई इंडियंस के हेड कोच का पद, 10 साल में तीन बार बनाया IPL चैंपियन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।