अगर आपने भी सीएसआईआर यूजीसी नेट 2025 के लिए आवेदन किया है और अपने फॉर्म में सुधार करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके बेहद काम आएगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने 28 जून 2025 को सीएसआईआर यूजीसी नेट 2025 के आवेदन में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है। जिन इच्छुक उम्मीदवारों को अपने फॉर्म में करेक्शन करना है वे सभी आधिकारिक वेबासइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।
आवेदन में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो 29 जून तक खुली रहेगी। ध्यान रहे कि इच्छुक कैंडिडेट्स 29 जून रात 11.59 तक या इससे पहले ही अपने फॉर्म में करेक्शन कर लें।
कैसे करें करेक्शन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर CSIR UGC NET जून परीक्षा 2025 के लिए लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉग इन करने के लिए अपनी क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- इसके बाद अपने आवेदन पर जाएं और आवश्यकतानुसार सुधार करें।
- अब ध्यान से समीक्षा करें और सबमिट करें
- इसके बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट अपने पास रख लें।
डायरेक्ट लिंक
एजेंसी के मुताबिक, ऑनलाइन आवेदन पत्र में उम्मीदवार द्वारा प्रदान की गई जानकारी जैसे नाम, संपर्क विवरण / पता, श्रेणी, पीडब्ल्यूडी स्थिति, शैक्षिक योग्यता विवरण, जन्म तिथि, परीक्षा शहरों का विकल्प आदि को अंतिम माना जाएगा, और सुधार अवधि समाप्त होने के बाद ऐसे विवरणों में बदलाव के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
कब होगी परीक्षा?
उल्लेखनीय है कि सीएसआईआर नेट 2025 का आयोजन 26 से 28 जुलाई, 2025 तक द्विभाषी (अंग्रेजी और हिंदी) माध्यम में किया जाना है। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी, और इसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार, बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) के साथ तीन भाग होंगे।
ये भी पढ़ें-
रेलवे टेक्नीशियन भर्ती: 6 हजार से अधिक पदों के लिए आवेदन शुरू, ये रहा डायरेक्ट लिंक
SSC MTS, हवलदार भर्ती के लिए शुरू हुए आवेदन, 1 हजार से ज्यादा है वैकेंसी; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
Latest Education News