1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. रेलवे टेक्नीशियन भर्ती: 6 हजार से अधिक पदों के लिए आवेदन शुरू, ये रहा डायरेक्ट लिंक

रेलवे टेक्नीशियन भर्ती: 6 हजार से अधिक पदों के लिए आवेदन शुरू, ये रहा डायरेक्ट लिंक

 Published : Jun 28, 2025 01:31 pm IST,  Updated : Jun 28, 2025 01:31 pm IST

रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से टेक्नीशियन भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे खबर में संबंधित विवरण पढ़ सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

अगर आप रेलवे में नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड-III भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार RRB आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई को समाप्त होगी, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही अप्लाई कर दें। आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 30 जुलाई है। आवेदन फॉर्म सुधार विंडो 1 अगस्त को खुलेगी और 10 अगस्त को बंद होगी।

कितनी है वैकेंसी

इस भर्ती अभियान के तहत 6238 रिक्त पद भरे जाएंगे।

आयु सीमा

  • टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल पद के लिए उम्मीदवारों की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष होनी चाहिए तथा टेक्नीशियन ग्रेड III पद के लिए उम्मीदवारों की आयु 18-30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 
  • आयु सीमा निर्धारित करने की कट-ऑफ तिथि 1 जुलाई, 2025 है। 
  • आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। 
  • संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक

आवेदन शुल्क?

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, भूतपूर्व सैनिक, दिव्यांग, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक या आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईबीसी) श्रेणी के उम्मीदवारों को छोड़कर अन्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। यदि वे कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) के लिए उपस्थित होते हैं, तो बैंक शुल्क में कटौती के बाद 400 रुपये वापस कर दिए जाएंगे।

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, भूतपूर्व सैनिक, दिव्यांग, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक या आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईबीसी) उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है, जो सीबीटी के लिए उपस्थित होने पर (बैंक शुल्क में कटौती के बाद) वापस कर दिया जाएगा।

परीक्षा पैटर्न

परीक्षा की अवधि 90 मिनट है जिसमें उम्मीदवारों को 100 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए ⅓ अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन