1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. UP में Special TET का विज्ञापन जारी, कब होगी परीक्षा और कब से शुरू होगा आवेदन, जानें डिटेल्स

UP में Special TET का विज्ञापन जारी, कब होगी परीक्षा और कब से शुरू होगा आवेदन, जानें डिटेल्स

 Reported By: Ruchi Kumar,  Written By: Niraj Kumar
 Published : Sep 09, 2026 11:33 pm IST,  Updated : Sep 09, 2026 11:36 pm IST

उत्तर प्रदेश में विशेष शिक्षकों के लिए Special TET परीक्षा का विज्ञापन जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित यह परीक्षा 3 नवंबर 2026 को होगी, जबकि आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर से शुरू होगी।

TET exam- India TV Hindi
टीईटी परीक्षा Image Source : PTI

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विशेष शिक्षकों के लिए आयोजित होने वाली  Special TET परीक्षा को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के निर्देशों के बाद उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने Special TET का विज्ञापन जारी कर दिया है। जारी विज्ञापन के मुताबिक Special TET की परीक्षा 3 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 5 सितंबर 2026 से शुरू होगी।

प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षक होंगे पात्र

यह परीक्षा प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर पर कार्यरत शिक्षकों एवं विशेष शिक्षकों (CWSN) के लिए आयोजित की जा रही है। परीक्षा में निर्धारित पात्रता पूरी करने वाले संबंधित विद्यालयों के शिक्षक शामिल हो सकेंगे। खास बात यह है कि TET/CTET उत्तीर्ण नहीं करने वाले शिक्षकों को भी इस विशेष परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया गया है।

कक्षा 1 से 5 के शिक्षकों के लिए पात्रता

अपर मुख्य सचिव बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बताया कि प्राथमिक स्तर पर उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालय, स्थानीय निकाय एवं जिन विद्यालयों को राज्य सरकार/बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा समय-समय पर मान्यता/सम्बद्धता प्रदान की गई है, राज्य सरकार से सहायता प्राप्त विद्यालय तथा विशेष एजुकेटर्स प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) के शिक्षक पात्र होंगे। इसी प्रकार उच्च प्राथमिक स्तर पर बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालयों, स्थानीय निकाय एवं मान्यता/सम्बद्धता प्राप्त विद्यालयों, राज्य सरकार से सहायता प्राप्त विद्यालयों तथा विशेष एजुकेटर्स उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) के शिक्षक पात्र होंगे

3 नवंबर को होगी परीक्षा

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार Special TET का विज्ञापन 3 सितंबर 2026 को प्रकाशित किया गया है। परीक्षा 3 नवंबर को प्रस्तावित है। यह परीक्षा विशेष शिक्षकों की पात्रता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

2028 तक TET पास करना जरूरी

नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सभी कार्यरत शिक्षकों को वर्ष 2028 तक टीईटी परीक्षा पास करना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में शिक्षकों को ज्यादा मौके देने के लिए स्पेशल टीईटी एग्जाम का आयोजन किया जा रहा है।

कितने घंटे की होगी परीक्षा?

यह परीक्षा 2.30 घंटे की होगी और सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। कुल 150 प्रश्न होंगे। इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन के साथ 1 हजार रुपये जमा करना होगा। एससी, एसटी के लिए आवेदन फीस 500 रुपये एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये निर्धारित की गई है। फीस का भुगतान ऑनलाइन किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:

SSC JE 2026 के 1748 पदों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, योग्यता और चयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी यहां देखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन