1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. वाराणसी में अगले 2 दिन बंद रहेंगे 12वीं तक के सभी स्कूल, चंदौली में ऑनलाइन चलेगी क्लास; सामने आई वजह

वाराणसी में अगले 2 दिन बंद रहेंगे 12वीं तक के सभी स्कूल, चंदौली में ऑनलाइन चलेगी क्लास; सामने आई वजह

 Written By: Mangal Yadav
 Published : Oct 22, 2026 10:44 am IST,  Updated : Oct 22, 2026 10:57 am IST

वाराणसी में 'भरत मिलाप', एयर शो और एमएलसी चुनाव की वजह से शुक्रवार तक स्कूल बंद रहेंगे। जिले में 26 अक्टूबर से कक्षाएं फिर से शुरू होने की उम्मीद है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : ANI

वाराणसी में सभी स्कूल दो दिनों तक बंद रहेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश के अनुसार, वाराणसी में स्कूल दो दिनों 22 और 23 अक्तूबर के लिए बंद रहेंगे। यह छुट्टी जिले के प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों पर लागू होगी। इस आदेश में सरकारी स्कूल, सरकारी सहायता प्राप्त संस्थान और निजी स्कूल शामिल हैं। यह आदेश CBSE, ICSE और अन्य शिक्षा बोर्डों से संबद्ध स्कूलों पर भी लागू होता है।

जानकारी के अनुसार, वाराणसी में एक प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन 'भरत मिलाप' के कारण 22 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इसके अलावा शहर में एक एयर शो भी आयोजित हो रहा है, जिससे भारी भीड़ जुटने और कुछ इलाकों में आवाजाही प्रभावित होने की संभावना है।

MLC चुनाव की वजह से कल बंद रहेंगे स्कूल

23 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के तहत वाराणसी स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में होने वाले मतदान के कारण विशेष अवकाश रहेगा। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन और प्रधानाचार्यों को इस आदेश का पालन करने के लिए कहा है। वाराणसी के अभिभावक ध्यान दें कि स्कूल इन दोनों दिनों तक बंद रहेंगे और इस दौरान नियमित कक्षाएं नहीं चलेंगी। शनिवार को ज्यादातर स्कूलों में छुट्टी होती है या फिर हॉफ डे होता है। इस लिहाज से 26 अक्टूबर से कक्षाएं फिर से शुरू होने की उम्मीद है।

चंदौली में भी बंद रहेंगे स्कूल

वहीं, वाराणसी में आयोजित होने वाले एयर शो के मद्देनजर चंदौली जिले के पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर और नियामताबाद ब्लॉक के सभी माध्यमिक विद्यालयों में 22 और 24 अक्टूबर को फिजिकल कक्षाएं (आमने-सामने की पढ़ाई) बंद रहेंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि यह आदेश यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई से संबद्ध स्कूलों और कॉलेजों पर लागू होगा। उन्होंने कहा कि इन दो दिनों के दौरान ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी। 

तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट: क्या स्कूल बंद रहेंगे?

तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई है, जिससे 22 अक्टूबर को स्कूल में बच्चों की अटेंडेंस को लेकर नई चिंताएं पैदा हो गई। चेन्नई, तिरुवल्लूर, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम और रानीपेट में रात भर भारी बारिश के बाद 21 अक्टूबर को स्कूल बंद कर दिए गए थे। राज्य में आज भी भारी बारिश के आसार हैं। इसलिए कुछ जगहों पर स्कूल बंद हैं।

ये भी पढ़ेंः UP Police कांस्टेबल 2026 का फाइनल रिजल्ट uppbpb.gov.in पर जारी, इन स्टेप्स को फॉलो कर देखें परिणाम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।