CTET February 2026 के लिए चल रहे आवेदन, जान लें अप्लाई करने की आयु सीमा
CTET February 2026 के लिए अप्लाई करने की मेक्सिमम आयु सीमा क्या है? आइए इस खबर के माध्यम से इस सवाल के जवाब से अवगत होते हैं।

CTET February 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर चल रही है। इसके लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। सीटीईटी के लिए उम्मीदवार 18 दिसंबर 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं, जोकि इसके लिए लास्ट डेट है। ऐसे में इच्छुक इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। अब सवाल आता है कि इसके लिए आवेदन करने की क्या कोई मेक्सिमम आयु सीमा होती है? अगर आप इस सवाल के जवाब से अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम इससे भिज्ञ होंगे।
आवेदन करने की मेक्सिमम एज लिमिट
CTET 2025 परीक्षा में बैठने के लिए कोई ऊपरी उम्र सीमा नहीं है।
आवेदन करने की शैक्षिक योग्यता?
- पेपर I (क्लास I-V के लिए) के लिए, आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स ने दो साल का डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन पूरा कर लिया हो या उसके आखिरी साल में हों।
- पेपर II (क्लास VI-VIII के लिए) के लिए, कैंडिडेट्स के पास दो साल की B.Ed या चार साल की इंटीग्रेटेड B.A./ B.Sc.Ed या B.A.Ed/B.Sc.Ed के साथ बैचलर डिग्री होनी चाहिए।
- संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।
कैसे करें आवेदन
नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।
- उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लकि करें।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको पहले रजिस्टर करें।
- इसके बाद उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र भरें।
- आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
CTET February 2026: आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक
ये भी पढ़ें-