1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. कैसे बनते हैं IPPB में एक ग्रामीण डाक सेवक? जानें इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक GDS भर्ती का क्या है सेलेक्शन प्रोसेस

कैसे बनते हैं IPPB में एक ग्रामीण डाक सेवक? जानें इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक GDS भर्ती का क्या है सेलेक्शन प्रोसेस

 Published : Nov 30, 2025 01:17 pm IST,  Updated : Nov 30, 2025 01:17 pm IST

कैसे बनते हैं IPPB में एक ग्रामीण डाक सेवक, क्या है इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक GDS भर्ती का सेलेक्शन प्रोसेस? आइए इस खबर के जरिए इस सवाल के जवाब को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

अगर आप एक ग्रामीण डाक सेवक बनने का ख्वाब रखते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक में निकली ग्रामीण डाक सेवक भर्ती (GDS भर्ती) के लिए आवेदन प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। आवेदन प्रक्रिया 29 अक्तूबर 2025 को बंद हो गई थी। लेकिन क्या आप जानते है ग्रामीण डाक सेवक कैसे बनते हैं?  इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक GDS भर्ती का सेलेक्शन प्रोसेस क्या है? आइए इस खबर के माध्यम से इस सवाल के जवाब को जानते हैं।

इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक GDS भर्ती का सेलेक्शन प्रोसेस? 

  • इसमें सेलेक्शन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। मेरिट लिस्ट बैंकिंग आउटलेट के हिसाब से बनाई जाएगी। सिलेक्शन, ग्रेजुएशन में मिले मार्क्स के परसेंटेज के आधार पर किया जाएगा। हालांकि, बैंक ऑनलाइन टेस्ट कराने का अधिकार रखता है। 
  • अगर मेरिट लिस्ट में दो कैंडिडेट्स का ग्रेजुएशन परसेंटेज बराबर है, तो DoP में सर्विस में सीनियरिटी वाले कैंडिडेट को चुना जाएगा। अगर सर्विस में सीनियरिटी भी एक जैसी है, तो कैंडिडेट को जन्म की तारीख के आधार पर चुना जाएगा।

कितनी सैलरी मिलती है? 

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में एक ग्रामीण डाक सेवक को हर माह ₹ 30,000 सैलरी (लागू वैधानिक कटौतियों और अंशदानों सहित) के रूप में मिलते हैं। 

वैकेंसी विवरण? 

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में निकली ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के माध्यम से कुल 348* पदों को भरा जाएगा। 

एलिजिबिलिटी 

नीचे बताए गए बंदुओं के माध्यम से उम्मीदवार इसके लिए निर्धारित की घई एलिजिबिलिटी को समझ सकते हैं।

  • आयु सीमा- इस भर्ती के लिए आवेद की आयु 20 से 25 वर्ष तय की गई है। 
  • शैक्षिक योग्यता- उम्मीदवारों को कम से कम किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट होना चाहिए।

ये भी पढ़ें- 

जूनियर इंजीनियर और असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।