A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CUET PG 2026 के लिए शुरू हुए आवेदन, डायरेक्ट लिंक से इच्छुक फौरन करें अप्लाई

CUET PG 2026 के लिए शुरू हुए आवेदन, डायरेक्ट लिंक से इच्छुक फौरन करें अप्लाई

CUET PG 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे खबर मे दिए गए डायरेक्ट लिंक से आवेदन कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सांकेतिक फोटो

अगर आप CUET PG 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने CUET PG 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 जनवरी 2025 है, इच्छुक इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। वहीं, इसके लिए शुल्क भुगतान करने की आखिरी तारीख भी 14 जनवरी 2026 है।

इसके अलावा उम्मीदवार अपने आवेदन में सुधार 18 जनवरी से कर सकेंगे। सरल भाषा में कहें तो आवेदन में सुधार हेतु करेक्शन विंडो 18 जनवरी 2026 को खुलेगी जो 20 जनवरी 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवारों को 20 जनवरी 2026 तक या इससे पहले ही आवेदन में सुधार करना होगा। नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक लपर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपने आपको पंजीकृत करें।
  • पंजीकरण पूरा होने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
  • सबमिट करने के बाद उम्मीदवार उसे डाउनलोड करें और आखिरी में एक प्रिंट ले लें।

CUET PG  2026 के लिए आवेदन करने हेतु सीधा लिंक 

जरूरी तारीखें

  • आवेदन शुरू होने की तारीख- 14 दिसंबर 2025(रात 11.50 तक)
  • आवेदन करने की आखिरी तारीख- 14 जनवरी 2026(रात 11.50 तक)
  • फीस जमा करने की आखिरी तारीख- 14 जनवरी 2026 (रात 11.50 तक)
  • करेक्शन करने की तारीख- 18 जनवरी से 20 जनवरी 2026 (रात 11.50 तक)

परीक्षा से जुड़े किसी भी सवाल के लिए, उम्मीदवार NTA हेल्पडेस्क से 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं, या helpdesk-cuetpg@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें-  

यूपी होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख करीब, इच्छुक जल्द कर दें अप्लाई

Latest Education News